बिजासन टेकरी की जमीन मुक्त कराने के लिए जोरदार प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुलदेवी बिजासन माता मंदिर की टेकरी की जमीन पर लगातार कब्जे के विरोध में रविवार को भक्तों ने काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रात: 8 बजे भंडारे के पूर्व बड़ी संख्या में भक्तों ने नारेबाजी की और मंदिर की जमीन लौटाने की मांग की। अब अधिकारियों से मिलेंगे और 19 मार्च से होने वाली नवरात्रि में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
बिजासन सांस्कृतिक चेतना सेवा समिति के भूपेंद्र पोतदार ने बताया शहर का सबसे प्राचीन इंदौर की कुलदेवी बिजासन माता की 21 एकड़ जमीन में से 19 एकड़ वन विभाग, एयरपोर्ट, मेट्रो ट्रेन, बीएसएफ को आवंटित कर दी गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जो रास्ता भक्तों के लिए दिया है वो काफी संकरा है जिससे नवरात्रि में भारी परेशानी होगी।
प्रतिदिन तीन लाख से ज्यादा भक्त परेशान होंगे। यह नौ देवियों का विश्व का एकमात्र स्वयंभू स्थान है। कब्जे (अधिग्रहण) के कारण इस वर्ष नवरात्रि में आखरी मेला लगेगा। हमारी मांग है यहां महाकाल लोक की तर्ज पर बिजासन लोक बने। विकास के विरोधी नहीं लेकिन मंदिरों को ही क्यों लक्ष्य बनाया जा रहा है।
महाराणा प्रताप ने बनवाया था मंदिर- पोतदार ने बताया बिजासन माता मंदिर का शिखर महाराणा प्रताप ने मानता पूरी होने पर बनवाया था। मंदिर की जमीनों को मुक्त कराने के लिए सतत आंदोलन चलेगा। नवरात्रि में भक्तों से हस्ताक्षर करवाएंगे।
प्रदर्शन में आनंदवन गोस्वामी, अरुणवन गोस्वामी, रतनवन गोस्वामी, विजयसिंह परिहार, नारायण पुरोहित, संजय तिवारी, सुभाष कापसे, तेजराम प्रजापत, कन्हैयालाल परमार, सुरेशचंद्र शर्मा, रमेशचंद्र शुक्ला, शरद शेखावत शामिल थे।
संबंधित समाचार

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!