शहर में ‘जंगलराज’ का वीडियो वायरल: बदमाशों के हौसले बुलंद; युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर लाठियों से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने आमजन के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है।
वायरल वीडियो के शुरुआती हिस्से में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं मौके पर मौजूद हैं, जो मारपीट कर रहे युवकों को रोकने और पीड़ित को बचाने की कोशिश करती नजर आती हैं। हालांकि, इसके बावजूद हमलावर लगातार युवक पर हमला करते रहते हैं। वीडियो में मारपीट की क्रूरता साफ दिखाई दे रही है, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बाद में जानकारी मिली कि यह वीडियो इंदौर के खजराना इलाके का है। इसमें तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर तपेश्वरी बाग में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया।
पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष की ओर से दुर्गेश और आनंद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आम नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल डर का माहौल बनाती हैं, बल्कि अपराधियों के हौसले भी बढ़ाती हैं। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि आरोपियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
संबंधित समाचार

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!