नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल: घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रकाशचंद्र सेठी नगर का बताया जा रहा वीडियो
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशामुक्ति अभियान के तहत जहां पुलिस मादक पदार्थ तस्करों और सप्लायरों की धरपकड़ कर रही है, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने शहर में नशे के खुले इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में एक युवक ब्राउन शुगर का नशा करता दिखाई दे रहा है। वीडियो प्रकाशचंद्र सेठी नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वीडियो उपलब्ध कराने वाले पाठक ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर दावा किया वीडियो में दिखाई दे रहा युवक क्षेत्र का धर्मेंद्र उर्फ धम्मू नय्यर है। आए दिन घर में चढ़ाव पर बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन करता है।
कई बार अकेले तो कभी अन्य नशेड़ी भी नजर आते हैं। धर्मेंद्र के घर आए दिन बाहरी लोगों की आवाजाही रहती है।
वायरल वीडियो तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा सकता है युवक क्वाइन पेपर पर ब्राउन शुगर रखकर उसे नीचे से जलाकर नशा कर रहा है।
पाठक का कहना है एक ओर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, दूसरी ओर रिहायशी इलाकों में ही नशीले पदार्थों का सेवन आसानी से होता दिखाई दे रहा है, जो पुलिस के लिए सीधी चुनौती है।
ऐसे मामलों में सिर्फ नशा करने वाले व्यक्ति तक कार्रवाई सीमित नहीं रहनी चाहिए। पुलिस को यह भी पता लगाना चाहिए कि कथित नशीला पदार्थ उसके पास कहां से पहुंच रहा है और क्षेत्र में इसकी सप्लाई करने वाले नेटवर्क से कौन-कौन जुड़ा है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!