विजय नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे बचा वाहन चालक: ऊपर से गिरे मलबे से बीएमडब्ल्यू कार क्षतिग्रस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के बीच सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महालक्ष्मी नगर निवासी अपूर्व जोशी ने आरोप लगाया है कि कल शाम करीब 7 बजे विजयनगर चौराहा स्थित मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजरते समय उनकी कार पर मलबा गिर गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
काउंटी पार्क महालक्ष्मी नगर निवासी अपूर्व जोशी एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया गोल्ड जिम विजय नगर से अपनी बीएमडब्ल्यू कार (क्रमांक एमपी-09-डीएल-3060) से घर लौट रहे थे।
विजय नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचे, निर्माण स्थल से अचानक मलबा कार पर गिरा, जिससे सनरूफ का कांच टूट गया। हालांकि वे बच गए, लेकिन कार को भारी नुकसान पहुंचा। तुरंत विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
उनका आरोप है निर्माण कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सहायता नहीं मिली। लंबे समय मदद की गुहार लगाई लेकिन संबंधित अधिकारी मूकदर्शक बने रहे।
सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाना चाहिए
इस घटना ने मेट्रो निर्माण कार्यों के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि व्यस्त यातायात वाले क्षेत्रों में निर्माण कार्य के दौरान अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि आम नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा बनी रहे।
नागरिकों ने प्रशासन और परियोजना से जुड़े अधिकारियों से मांग की है कि घटना की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, पीड़ित को उचित सहायता प्रदान की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए निर्माण स्थलों पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए।
सवालों के घेरे में मेट्रो निर्माण एजेंसी
पीड़ित ने कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं। यदि इस घटना में किसी व्यक्ति की जान चली जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
वाहन को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
क्या निर्माण एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाएगी?
अब यह मामला केवल एक वाहन के क्षतिग्रस्त होने तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर में चल रहे बड़े सार्वजनिक निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है ।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!