शिप्रा आरती पर घमासान पुलिस बल प्रयोग के विरोध में जल सत्याग्रह: 11 साल की परंपरा और नई व्यवस्था आमने-सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों के बीच विवाद प्रदर्शन तक पहुंच गया है। रामघाट पर पुलिस बल प्रयोग के विरोध में पंडा समिति ने शनिवार शाम से शिप्रा में जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। विवाद की जड़ 11 साल से चली आ रही आरती परंपरा और महाकाल मंदिर समिति की ओर से नई व्यवस्था को लेकर है।
11 साल से पंडा समिति करा रही आरती : पंडा समिति के मुताबिक रामघाट पर 2015 से शाम करीब 6:30 बजे शिप्रा आरती हो रही है। समय के साथ स्वरूप को भी भव्य बनता गया। समिति का कहना है इतने वर्षों से चली आ रही परंपरा को अचानक बदलकर आरती की जिम्मेदारी महाकाल मंदिर समिति को देना पुरोहितों को आयोजन से बाहर करने जैसा है।
5 अगस्त को शुरू हुआ विवाद: पंडा समिति के अनुसार 5 अगस्त को महाकाल मंदिर समिति ने महाकाल थाना और प्रशासन को पत्र लिखकर शिप्रा आरती के लिए सुरक्षा और जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे मंदिर समिति के बटुक रामघाट पहुंचे। पंडा समिति ने आरती से रोक दिया। मंदिर समिति के बटुकों ने रामघाट पर दूसरी जगह आरती की।
7 अगस्त को पुलिस बल प्रयोग से बढ़ा विवाद: 7 अगस्त को फिर महाकाल मंदिर समिति के बटुक रामघाट पहुंचे तो पंडा समिति ने फिर रोक दिया। मौके पर पुलिस बल के साथ दो एसडीएम पहुंचे।
दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनी। इस पर पुलिस ने पंडा समिति के पुजारियों को हल्के बल प्रयोग के जरिए हटाया और महाकाल मंदिर समिति के बटुकों से दूसरी जगह आरती कराई। इसी कार्रवाई के विरोध में पंडा समिति ने जल सत्याग्रह शुरू किया है।
पंडा समिति बोली- 11 साल की परंपरा नहीं छोड़ेंगे
पंडा समिति के राजेश त्रिवेदी का कहना है कि तीर्थ पुरोहित वर्ष 2015 से लगातार शिप्रा आरती कराते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों की परंपरा और व्यवस्था को अचानक बदलना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
समिति का कहना है कि पुरोहित अपनी परंपरा के अनुसार आरती कराएंगे और महाकाल मंदिर समिति को इसके आयोजन की जिम्मेदारी नहीं लेने देंगे। समिति ने प्रशासन से दोनों पक्षों को अपनी-अपनी व्यवस्था के अनुसार काम करने देने की मांग की है।
सिंहस्थ के मद्देनजर भव्य आरती की तैयारी
एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन आएंगे। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को हरिद्वार की तर्ज पर भव्य शिप्रा आरती का अनुभव देना है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में किसी को हटाने या रोकने का उद्देश्य नहीं है।
प्रशासन बोला- सभी को साथ लेकर चलने का प्रस्ताव था
एसडीएम एलएन गर्ग के मुताबिक प्रशासन की ओर से पंडा समिति के पुरोहितों को महाकाल मंदिर समिति के बटुकों के साथ मिलकर आरती करने का प्रस्ताव दिया गया था। दोनों पक्षों को साथ लेकर आयोजन करने की कोशिश की गई, लेकिन पुरोहित इसके लिए तैयार नहीं हुए। प्रशासन के मुताबिक अब शिप्रा आरती महाकाल मंदिर समिति की ओर से रोजाना कराई जाएगी। शनिवार शाम भी रामघाट पर आरती आयोजित की गई।
आरती से आगे बढ़ा मामला, अब अधिकार और परंपरा का सवाल
शिप्रा आरती को लेकर शुरू हुआ विवाद अब केवल आयोजन की व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है। एक ओर 11 साल पुरानी तीर्थ पुरोहितों की परंपरा है, तो दूसरी ओर सिंहस्थ को देखते हुए प्रशासन की ओर से आरती को नए और बड़े स्वरूप में आयोजित करने की तैयारी है।
फिलहाल जल सत्याग्रह के साथ विवाद और गहरा गया है। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन पुरानी परंपरा और नई व्यवस्था के बीच ऐसा रास्ता कैसे निकालता है, जिससे शिप्रा आरती भी जारी रहे और तीर्थ पुरोहितों की आपत्ति का समाधान भी हो सके।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!