निगम परिषद की बैठक में हंगामा: टैक्स बढ़ोतरी पर विपक्ष ने घेरा; कमिश्नर की गैरमौजूदगी पर अध्यक्ष भड़के
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नगर निगम परिषद की बुधवार को ISBT स्थित मीटिंग हॉल में बैठक शुरू होते ही शहर में बढ़े टैक्स का मुद्दा गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने महापौर मालती राय के बजट भाषण का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब मार्च में बजट पेश करते समय शहरवासियों पर कोई नया टैक्स नहीं बढ़ाने की बात कही गई थी, तो बाद में कई इलाकों के परिक्षेत्र बदलकर टैक्स का बोझ क्यों बढ़ाया गया।
बदलाव हर साल की प्रक्रिया का हिस्सा
महापौर मालती राय ने जवाब दिया कि परिक्षेत्र में बदलाव हर साल की प्रक्रिया का हिस्सा है और इस बार भी नियमानुसार परिक्षेत्र बदले गए हैं। इस पर जकी ने सवाल किया कि अगर यह प्रक्रिया पहले से तय है तो इसकी जानकारी बजट भाषण में क्यों नहीं दी गई।
मास्टर प्लान लागू करने की मांग
भोपाल का मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की आसंदी को घेर लिया। पार्षदों ने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान बेहद जरूरी है और इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
विवाद बढ़ने पर अध्यक्ष ने कहा कि टैक्स का मुद्दा बजट पर चर्चा के दौरान उठाया जाना चाहिए था। इस पर शबिस्ता जकी ने कहा कि बजट की जानकारी बैठक से कुछ मिनट पहले ही उपलब्ध कराई जाती है, ऐसे में पहले से तैयारी करना संभव नहीं है।
जनहित के मुद्दे एजेंडे से गायब होने पर विपक्ष नाराज
विपक्ष ने परिषद की बैठक के एजेंडे में शहर की प्रमुख समस्याओं को शामिल नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि बारिश के बाद शहर में सड़कें खराब हैं, जगह-जगह गड्ढे हैं, सड़कें खुदी हुई हैं और कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।
सफाई व्यवस्था को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। विपक्ष का कहना है कि इन समस्याओं का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है, इसलिए परिषद में इन पर चर्चा जरूरी है।
कमिश्नर की गैरमौजूदगी पर अध्यक्ष नाराज
प्रश्नकाल के दौरान नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन अपनी सीट पर मौजूद नहीं थीं। उनकी खाली कुर्सी देखकर पार्षदों ने आपत्ति जताई। इस पर परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी नाराज हो गए।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “कहां हैं कमिश्नर? क्या घर की खेती है। आसंदी की कुछ मर्यादा होती है। आइंदा से ऐसा न हो, वरना परमानेंट विदाई हो जाएगी।”
अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई गाड़ियों पर सवाल
बैठक में पार्षद पप्पू विलास घाड़गे ने सवाल उठाया कि नगर निगम की ओर से किन-किन अधिकारी-कर्मचारियों को वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इस सवाल का जवाब एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी ने दिया।
बैठक में एमआईसी सदस्य छाया ठाकुर की बात पर महापौर मालती राय ने भी सहमति जताई। कुल मिलाकर टैक्स, मास्टर प्लान, शहर की बदहाल सड़कों और अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर परिषद की बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!