जनसुनवाई में अनोखा विरोध: डॉग की वेशभूषा पहनाकर युवक को लेकर पहुंचे निगम नेता प्रतिपक्ष; नसबंदी खर्च पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और नसबंदी अभियान को लेकर बुधवार को कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध देखने को मिला। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर एक युवक को डॉग की वेशभूषा पहनाकर जनसुनवाई में पहुंचे और आवारा कुत्तों की नसबंदी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दीपक राठौर ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा पिछले चार वर्षों में आवारा कुत्तों की नसबंदी के नाम पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद शहर में कुत्तों की संख्या कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अभियान की वास्तविकता जांचने की जरूरत है, क्योंकि खर्च के अनुपात में परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं।
लोगों में डर का माहौल
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में शहर में करीब 13,225 लोग डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं। आवारा कुत्तों के आतंक से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने मांग की कि नसबंदी कार्य में हुए खर्च की वित्तीय और तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही संबंधित टेंडर प्रक्रिया, कंपनी की पात्रता, दस्तावेजों की जांच और नसबंदी किए गए कुत्तों की वास्तविक संख्या का भौतिक सत्यापन कराया जाए।
दीपक राठौर ने यह भी आरोप लगाया कि यदि जांच में किसी अपात्र कंपनी को नियमों के विरुद्ध काम दिया जाना पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई
वहीं, मामले में अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने कहा कि जनसुनवाई में मिली शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!