सामूहिक विवाह का अनोखा आयोजन: सात फेरों के साथ गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’; नवदंपती लेंगे 9 विशेष वचन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में 15 अप्रैल को गांधी हॉल में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 25 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस आयोजन की खास बात यह होगी कि पूरे समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ की गूंज सुनाई देगी और सभी उपस्थित लोग सामूहिक रूप से इसका गायन करेंगे।
सात फेरों के साथ 9 विशेष संकल्प
इस बार आयोजन को खास बनाने के लिए पारंपरिक सात फेरों के साथ नवदंपतियों को नौ विशेष वचन भी दिलाए जाएंगे। इन वचनों में स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति से जुड़े संकल्प शामिल होंगे। नवदंपती इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखने, राष्ट्र और धर्म की रक्षा करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने का प्रण लेंगे।
परंपरा और राष्ट्रभावना का संगम
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन केवल विवाह तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास भी है। कार्यक्रम में शामिल सभी जोड़ों, बारातियों और परिजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि वे इस आयोजन का हिस्सा बनकर इसे यादगार बना सकें।
विधायक ने बताई खास तैयारी
इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए गोलू शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वैदिक परंपराओं के अनुरूप होने वाला यह सामूहिक विवाह सम्मेलन इंदौर में परंपरा, संस्कृति और राष्ट्रभावना का एक अनोखा उदाहरण पेश करेगा।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!