केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री: निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की खेल प्रशासन में एंट्री हो गई है।
उन्हें मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
वॉलीबॉल संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया
रविवार को भोपाल में आयोजित चुनाव में प्रदेश के 33 जिला वॉलीबॉल संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्तिकेय को वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खेल को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप बनाया जाएगा
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कार्तिकेय सिंह चौहान ने प्रदेश में वॉलीबॉल के विकास के लिए व्यापक योजना बनाने की बात कही।
उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति-2026 का प्रारूप जल्द तैयार किया जाएगा।
इसके जरिए प्रदेश के सभी जिलों में खेल को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप बनाया जाएगा।
गांव-गांव तक वॉलीबॉल पहुंचाने का लक्ष्य
कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वॉलीबॉल को प्रदेश के हर गांव और युवा तक पहुंचाना है।
इसके लिए नई प्रतिभाओं को सामने लाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जिला संघों को आर्थिक सहायता देने की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए संघ के पदाधिकारियों, जिला संघों के प्रतिनिधियों और सदस्यों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि वह सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और प्रदेश में वॉलीबॉल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करेंगे।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिलीप मालवीय ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनवर खान
उपाध्यक्ष: विधायक आशीष शर्मा और राम पांडे
महासचिव: सतीश जोशी
कोषाध्यक्ष: विशाल शर्मा
संयुक्त सचिव: डीआर सिंह और राजेश शुक्ला
कार्यकारिणी सदस्यों में आशीष सिंह, भूपेन्द्र कांत, राजेन्द्र चतुर्वेदी, मेरिट खिलाड़ी श्वेता शर्मा और रीवा के कृष्णानंद शामिल हैं।
राज्य स्तरीय चैंपियनशिप को मंजूरी
संघ की बैठक में विभिन्न आयु वर्गों की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई।
इसके अलावा संघ की वैधानिक स्थिति को लेकर सदन को विस्तृत जानकारी दी गई।
नई कार्यकारिणी के सामने प्रदेश में वॉलीबॉल का विस्तार करने, जिला संघों को मजबूत बनाने और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की चुनौती होगी।
खेल नीति-2026 का प्रारूप और उसके तहत तैयार होने वाला रोडमैप इस दिशा में अहम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!