केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले: अधिकारी सरकार की मंशा पर पलीता लगाने का काम न करें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इछावर।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के इछावर और भैरूंदा में आयोजित जन-कल्याण शिविरों में शामिल होकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वे सरकार की मंशा पर पलीता लगाने का काम न करें और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जन-कल्याण शिविर केवल औपचारिकता निभाने या नेताओं के स्वागत-सत्कार के लिए नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों के आवेदन छोटी-छोटी कमियों के आधार पर निरस्त न किए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे।
हर गरीब को मिलेगा पक्का आवास - केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में हजारों आवेदनों का सर्वे पूरा हो चुका है और पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।
किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए शिवराज ने कहा कि खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को खाद वितरण से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश भी दिए।
1 जुलाई से विकसित भारत-जी राम जी की शुरुआत
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 36 गांवों में पक्की सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्व-सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1 जुलाई से शुरू होने वाली विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगी, जिसमें विकास कार्यों की प्राथमिकता ग्राम सभा और पंचायतें तय करेंगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!