वीडियो देखिये, धर्मनगरी पहुंचे पहुंचे केंद्रीय मंत्री: राज्य स्तरीय समीक्षा बैठकों में होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने की अगवानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी अगवानी की। संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपेड पर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित दो महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय समीक्षा बैठकों में भी शामिल होंगे। इन बैठकों में प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन की होगी समीक्षा
शाम 6 बजे प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में पहली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश में चल रहे कार्यों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है।
आरडीएसएस योजना पर भी मंथन
इसके बाद दूसरी बैठक में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाना, तकनीकी एवं व्यावसायिक हानियों को कम करना तथा उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना है।
बैठक में ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विद्युत कंपनियों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर योजना की प्रगति और क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
इंदौर और ओंकारेश्वर कार्यक्रम के बाद पहुंचे उज्जैन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ओंकारेश्वर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर पहुंचे थे। वहां राष्ट्रपति को विदाई देने के पश्चात वे केंद्रीय मंत्री खट्टर के साथ इंदौर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और बाद में उज्जैन पहुंचे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री उज्जैन प्रवास के दौरान कपिला गौशाला सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!