खबर
Top News

केंद्रीय बजट 2026-27 सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की नींव, हेमंत खंडेलवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 फ़रवरी 2026, 6:04 pm
शेयर करें:
केंद्रीय बजट 2026-27 सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की नींव, हेमंत खंडेलवाल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता ली। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन का सशक्त दस्तावेज बताया।

कहा यह गरीब, युवा, नारी, अन्नदाता के साथ-साथ मध्यम वर्ग और उद्यमियों के कल्याण व सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी बजट रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की भावना को स्पष्ट रूप से दर्शाता है, जो देश को 2047 के विकसित भारत की दिशा में मजबूती से आगे ले जाएगा।

खण्डेलवाल ने कहा केंद्रीय बजट को राजनीति के चश्मे से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। राजकोषीय अनुशासन पर विशेष जोर है। देश के कुल कर्ज को जीडीपी के 56 से 50 और राजकोषीय घाटे को 4.5 से 4.3 प्रतिशत करने का स्पष्ट रोडमैप है।

आर्थिक स्थिरता और विकास को गति देगा। 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण तथा 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर से बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

सेमीकंडक्टर मिशन के लिए निवेश को बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपये किया जाना भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी ऐतिहासिक सुधार किए गए
खंडेलवाल ने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र में भी ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी शून्य करना, एक लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स की नियुक्ति, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान और हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने जैसे फैसले आम नागरिकों के लिए राहतकारी हैं।

जिला अस्पतालों में ट्रामा सेंटर की स्थापना से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास, डेढ़ लाख केयर वर्कर्स और पेंशनर्स के लिए सुविधाएं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी: खंडेलवाल ने कहा ‘लखपति दीदी’ योजना, पशुपालन और मत्स्य पालन में पूंजी सब्सिडी, अमृत सरोवर योजना तथा ग्रामीण रोजगार पर विशेष फोकस से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

15 हजार माध्यमिक शालाओं में कंटेंट क्रिएटर लैब, 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार करने और ‘खेलो इंडिया’ के प्रावधान रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे। रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की वृद्धि सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को और सुदृढ़ बनाएगी।

केंद्रीय बजट 2026-27 तात्कालिक लाभ तक सीमित नहीं, अगले 10-20 वर्षों में भारत की दिशा तय करेगा। यह सशक्त भारत की नींव को और मजबूत कर देश को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर निर्णायक कदम साबित होगा।

संबंधित समाचार

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

21 minutes ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

31 minutes ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 1 hour ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 1 hour ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 17 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 18 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 18 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 18 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 19 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 19 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 19 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 19 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 19 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 19 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 19 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 19 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 19 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!