चाचा की चाल, भतीजे पर वार: 300 करोड़ की जंग में ‘उत्तम’ की निकृष्ट साजिश, बिल्डर को फंसाने की पूरी पटकथा
Khulasa First
संवाददाता

तुकोगंज के चाकूबाजी केस में खुद पर शिकंजा कसता देख बौखलाया कारोबारी
पहले झूठा केस, फिर पुलिस से सेटिंग कर भतीजे को कराया बाउंड ओवर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कहते हैं खून के रिश्ते सबसे मजबूत होते हैं, लेकिन इंदौर में पैतृक संपत्ति की आग ने चाचा-भतीजे के रिश्ते को खूनी साजिश में बदल दिया है। करोड़ों की जायदाद के लालच में कारोबारी उत्तम झंवर अब अपने ही बिल्डर भतीजे श्रेयश झंवर को पुलिस और कोर्ट के चक्रव्यूह में फंसाने पर उतर आया है। तुकोगंज थाने में दर्ज चाकूबाजी के मामले में खुद को आरोपी बनता देख उत्तम झंवर बुरी तरह बौखला गया और जवाबी वार के तौर पर झूठी शिकायत, पुराने रिकॉर्ड और पुलिस से सांठगांठ का सहारा ले लिया।
उल्लेखनीय है कि करीब एक पखवाड़े पहले पंढरीनाथ पुलिस ने उत्तम पिता सूर्यनारायण झंवर की शिकायत पर बिल्डर श्रेयश झंवर निवासी मौर्या रेजिडेंसी एमजी रोड (न्यू पलासिया), उनके साथी राजेश व अशोक पर केस दर्ज किया था।
आरोप था कि श्रेयश झंवर ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की और हॉकी से हमला कर उनकी कार में तोड़फोड़ की। खुलासा फर्स्ट ने जब मामले की परतें उखाड़ी तो सामने आया कि पूरा झगड़ा उत्तम झंवर और श्रेयश व उनके पिता मधुसूदन झंवर के बीच 300 करोड़ की पैतृक संपत्ति को लेकर हैं। बिल्डर श्रेयश झंवर के अपने चाचा उत्तम झंवर से हिस्सा मांगने पर उत्तम झंवर ने पहले तो 23 जुलाई को अपने न्यू पलासिया स्थित ऑफिस पर बुलवाकर धोखे से हमला करवा दिया।
अवनेंद्र जोशी व उसके साथी किशोर सिंह, उत्तम के सीए भाई विष्णु झंवर और विजय कैथवास ने गालियां देते हुए श्रेयश पर चाकू से हमला कर किया। श्रेयश ने उक्त आरोपियों पर केस दर्ज कराते हुए उत्तम झंवर और महिला जेसमीन व अजीता पर भी आरोप लगाए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हालांकि मामला जांच में ले लिया गया और सीसीटीवी फुटेज व आरोपियों के जब्त मोबाइल की जांच से उत्तम झंवर को मामले में आरोपी बनाए जाने के संकेत मिलने लगे।
नतीजा ये हुआ कि उत्तम झंवर ने साजिश रचते हुए श्रेयश झंवर को पंढरीनाथ थाने में आरोपी बनवा दिया। एकआध ऐसे पुराने मामले को सामने लाया गया जिसमें श्रेयश खुद फरियादी था। बताया गया कि वह आदतन विवाद करने वाला युवक है। साठगांठ का नतीजा ये हुआ कि पुलिस ने श्रेयश को दो लाख रुपए से बाउंट ओवर कर दिया।
अगली तारीख पर कोर्ट उत्तम को बना सकती है आरोपी
बिल्डर श्रेयश झंवर के अनुसार तुकोगंज थाने में दर्ज वह मामला जिसमें मुझ पर हमला हुआ था। उत्तम झंवर के आरोपी बनने और साथ ही मामले में आरोपी उसके सीए भाई विष्णु झंवर पर धाराएं बढ़ने के पूरे-पूरे संकेत मिले हैं। कोर्ट भी अगली तारीख पर उत्तम झंवर को केस में आरोपी बना सकती है।
इससे बौखलाया उत्तम झंवर मुझे पुलिस केस में उलझाकर हमारे हक की पैतृक संपत्ति को बाले-बाले ठिकाने लगाने में जुटे हैं। कोशिश है कि मैं पुलिस केस में उलझा रहूं और बाउंड ओवर होने के चलते मेरे हाथ बंधे होने का वह पूरा फायदा उठाएं। इतना ही नहीं वह मुझे बदनाम करने में जुटा है।
पूरा खेल पैसे नहीं देने की बदनियती का है। उत्तम झंवर के खिलाफ मैंने ईओडब्ल्यूू में शिकायत की थी। मामले में मुझे विभाग ने नोटिस जारी कर शिकायत संबंधी तथ्य और दस्तावेज उपलब्ध करवाने को कहा है। मैं जल्द ही सबूतों के साथ बताई गई तारीख को भोपाल जाऊंगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!