आखिरकार डबल मर्डर का ही निकला मामला: इंदौर के हिस्ट्रीशीटर ने मानपुर में पांच दोस्तों के साथ की थी हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

शादी में हुए विवाद के बाद पीछा करने की शंका में मारे तीन दोस्तों को चाकू
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर थाना क्षेत्र के जानापाव में हुई दो युवकों की मौत सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि डबल मर्डर का मामला निकला। खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में शादी में हुए विवाद के बाद हत्याकांड को छह लोगों द्वारा अंजाम दिए जाने की बात का खुलासा कर दिया था।
हत्याकांड को इंदौर के हिस्ट्रीशीटर ने विवाद के बाद पीछा करने की शंका में अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं, उसके फरार साथियों की तलाश की बात कही जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें नाबालिग भी हैं।
28 अप्रैल की रात जानापाव में शादी समारोह में हुए विवाद के बाद दो बाइक से घर लौट रहे शैलेंद्र पिता बाबूलाल (30) निवासी ग्राम कुवाली (मानपुर) और अतुल पिता संतोष मकवाना (19) निवासी ग्राम जामली (बड़गोंदा) के शव और बलराम पिता जयराम (22) निवासी ग्राम थरलाई (मानपुर) घायल मिला था।
शवों के पास चाकू भी पड़ा मिला था। हालांकि, मानपुर पुलिस मामले को दुर्घटना मान रही थी, खुलासा फर्स्ट के हाथ घायल बलराम के कथन की रिकॉर्डिंग लगी थी, जिसमें उसने चाकू से हमले की बात कही थी। इसे खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जांच में जुटी पुलिस ने आसपास ढाबों के सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुख्य संदेही सौरभ पिता रामसिंह निवासी एकता नगर (इंदौर) को ओंकारेश्वर, सनावद तरफ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने शैलेंद्र उर्फ बाबा निवासी भावना नगर (इंदौर) और चार अन्य साथियों के साथ अतुल और शैलेंद्र पिता बाबूलाल की हत्या करना स्वीकार लिया। अब पुलिस उसके अन्य फरार साथियों की तलाश में दबिश देने की बात कह रही है।
शादी समारोह में हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि 28 अप्रैल की रात बलराम डावर, शैलेंद्र सिंगाड़, अतुल मकवाना अपने साथियों शैलेंद्र चौहान, करण भाभर, राजा भाभर, रोहित चौहान और सुनील वास्केल के साथ ग्राम नादेड़ में शादी समारोह में गए थे। वहां सौरभ पिता रामसिंह और उसके साथियों का झगड़ा हो गया था।
हालांकि, इस बीच बलराम, शैलेंद्र सिंगाड़ और अतुल मकवाना दो बाइक पर वहां से अपने घर के लिए निकल चुके थे। उन्हें साथियों का फोन आया और झगड़े की बात कही। इसी आधार पर तीनों सौरभ और उसके साथियों की गाड़ियों का पीछा कर रहे थे। शंका के चलते सौरभ और उसके साथियों ने मानपुर थाना क्षेत्र में पटेल जिम के सामने जानापाव एबी रोड पर तीनों पर चाकू से हमला कर दिया।
परिजन ने थाने के सामने किया चक्काजाम, केस दर्ज
उधर, शुरू से ही मामले को दुर्घटना बताने पर तुली मानपुर पुलिस के खिलाफ कल मृतक शैलेंद्र के परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। शैलेंद्र के परिजन और बड़ी संख्या में रिश्तेदार कल दोपहर को सीधे थाने के सामने एबी पर जा पहुंचे।
नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। वे पुलिस से मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। चक्काजाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
पुलिस ने जैसे-तैसे सभी को समझाकर चक्का जाम खुलवाया और अफसरों के निर्देश पर चक्का जाम करने के मामले में उत्कर्ष पाटीदार, शुभम पाटीदार और रवि गिरवाल समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
जिलाबदर अवधि में की हत्या
जानकारी के अनुसार सौरभ पिता रामसिंह के खिलाफ भंवरकुआं और बाणगंगा थाने में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, जुआं एक्ट आदि के 14 अपराध दर्ज हैं। उसे भंवरकुआं पुलिस ने जिलाबदर किया हुआ था। इस दौरान ही उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!