खबर
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 11:36 am
शेयर करें:
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरी दुर्घटना में कार सवार युवक घायल हो गए।

सांवेर-उज्जैन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

ट्रक के पहियों के नीचे फंसा बाइक सवार
वहीं, तेजाजी नगर बायपास पर दो वाहनों की भिड़ंत के बाद एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

पहला हादसा सांवेर-उज्जैन रोड पर रामा फॉस्फेट कंपनी के सामने हुआ।

पुलिस के मुताबिक, इंदौर के खातीपुरा निवासी मनीष चौधरी बाइक से सांवेर से अपने घर लौट रहे थे।

सांवेर के पास उनकी खेती है और वह खेत का काम निपटाकर वापस जा रहे थे।

ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी
इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मनीष ट्रक के पहियों के नीचे फंस गए।

सड़क पर घिसटने के दौरान बाइक में आग लग गई। गंभीर चोटों के चलते मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर सांवेर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बाइक में लगी आग बुझाई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कुछ आक्रोशित राहगीरों और स्थानीय लोगों ने ट्रक पर पथराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली।

सांवेर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक जब्त कर लिया है। मर्ग कायम कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

तेजाजी नगर बायपास पर टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ी कार
दूसरी दुर्घटना तेजाजी नगर बायपास पर सेज यूनिवर्सिटी के पास हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक और एक अन्य अज्ञात कार के बीच टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे सवारों को गंभीर चोटों से बचाव में मदद मिली।

हालांकि, हादसे में कार सवार युवक घायल हुए। उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया।

सूचना मिलने पर तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर ली।

पुलिस टक्कर में शामिल दूसरे वाहन की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

दोनों हादसों की जांच में जुटी पुलिस
देर रात हुई इन दोनों दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

सांवेर हादसे में फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है, जबकि तेजाजी नगर बायपास दुर्घटना में दूसरे वाहन की पहचान की जा रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

6 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

16 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

23 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

29 minutes ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 20 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 20 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 21 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 21 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 21 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!