एयरपोर्ट पर दो विमानों की जोरदार टक्कर: इतने यात्रियों की अटकी सांसें; 2 घायल, विमान का पंख टूटा और नोज पिचकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मियामी।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहे कोपा एयरलाइंस के यात्री विमान और UPS के कार्गो विमान के बीच अचानक टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री विमान का पंख टूट गया, जबकि कार्गो विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 172 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
टैक्सीवे पर चलते समय हुई दोनों विमानों में टक्कर
जानकारी के मुताबिक, हादसा अमेरिकी स्थानीय समय के अनुसार शनिवार रात करीब 9:15 बजे हुआ। पनामा सिटी से आया कोपा एयरलाइंस का यात्री विमान एयरपोर्ट पर टैक्सीवे से आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान UPS का कार्गो विमान भी वहां मौजूद था और कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
इसी बीच यात्री विमान का पंख कार्गो विमान के अगले हिस्से से टकरा गया। टक्कर के कारण यात्री विमान के पंख का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जबकि UPS विमान की नोज यानी अगला हिस्सा दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
172 लोग थे सवार, दो यात्रियों को आई चोट
हादसे के समय कोपा एयरलाइंस के यात्री विमान में कुल 172 लोग सवार थे। इनमें 166 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। टक्कर के बाद विमान को सुरक्षित टर्मिनल तक लाया गया, जहां सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को बाहर निकाल लिया गया।
हादसे में दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें चिकित्सा सहायता दी गई। बाकी यात्रियों और विमान के कर्मचारियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है। वहीं UPS ने भी अपने कार्गो विमान के क्रू मेंबर्स के सुरक्षित होने की जानकारी दी है।
पायलट ने ATC को बताया- किसी ने हमारे विमान को टक्कर मार दी
टक्कर के तुरंत बाद कोपा एयरलाइंस के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को घटना की जानकारी दी। पायलट ने कंट्रोल टावर को बताया कि किसी दूसरे विमान ने उनके विमान को टक्कर मार दी है।
इसके बाद ATC ने UPS के पायलट से संपर्क कर पूछा कि क्या उनके विमान की किसी दूसरे विमान से टक्कर हुई है। इस पर UPS के पायलट ने बताया कि उनका विमान थोड़ा आगे निकल गया था और इसी दौरान दूसरे विमान का पंख उनके विमान से टकरा गया।
कुछ देर बाद कोपा एयरलाइंस के पायलट ने यह भी बताया कि उनके विमान का बायां पंख क्षतिग्रस्त हो गया है। रेडियो पर हुई इस बातचीत से हादसे के शुरुआती घटनाक्रम की जानकारी सामने आई।
यात्री बोले- अचानक लगा जोरदार झटका, विमान एक तरफ मुड़ गया
कोपा एयरलाइंस के यात्री सीजर फरेरा ने CNN को बताया कि विमान सामान्य गति से एयरपोर्ट पर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक यात्रियों की आवाजें तेज होने लगीं। कुछ ही क्षणों में लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी और विमान को जोरदार झटका लगा।
उन्होंने बताया कि टक्कर लगते ही विमान अचानक एक तरफ मुड़ गया। घटना से यात्री घबरा गए थे, लेकिन विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत स्थिति संभालते हुए सभी को अपनी सीटों पर बैठे रहने के निर्देश दिए।
कोपा एयरलाइंस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान को टर्मिनल तक लाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। कंपनी ने हादसे की जांच में संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है।
दो महीने पहले भी मियामी एयरपोर्ट पर हुआ था बड़ा हादसा
मियामी एयरपोर्ट पर विमानों की टक्कर की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब करीब दो महीने पहले इसी एयरपोर्ट पर एक अन्य बड़ा हादसा हुआ था। दरअसल, 6 सितंबर को सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से आया अमेजन का एक कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया था। विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़ते हुए बाहर खड़ी दो गाड़ियों से टकरा गया था। इसके बाद विमान में आग लग गई थी। उस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई थी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि पायलट ने लैंडिंग रोकने की कोशिश की थी, लेकिन विमान रनवे से आगे निकल गया। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और विमान संचालन से जुड़े इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं।
अमेरिका में पहले से ही उड़ानों पर संकट
अमेरिका में यह विमान हादसा ऐसे वक्त हुआ है, जब देश का हवाई यातायात पहले से ही तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के कारण देशभर में हजारों उड़ानें प्रभावित हुई थीं।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, रेडियो सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के बाद उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी। इसी सिस्टम के माध्यम से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर विमान के पायलटों को जरूरी निर्देश देते हैं।
करीब पांच घंटे तक चली इस रुकावट के कारण 20 हजार से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। अधिकारियों को संदेह है कि सरकारी ठेकेदार L3Harris द्वारा लगाए गए एक राउटर में खराबी के कारण यह समस्या पैदा हुई।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!