मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर: एक जवान की जान भी गई; देर रात भारी फायरिंग, हथियार और कारतूस बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मोतिहारी।
बिहार के मोतिहारी जिले में सोमवार देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए, जबकि एक जवान शहीद हो गया। यह मुठभेड़ चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में रात करीब 2:30 बजे हुई। शहीद जवान की पहचान श्रीराम यादव (31) के रूप में हुई है। मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई है, जो इसी इलाके के रहने वाले थे।
कई आपराधिक मामले दर्ज थे
दोनों पर आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे। कुंदन ठाकुर पर चकिया और साहेबगंज थानों में लूट सहित कई केस दर्ज थे। मौके से पुलिस ने एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखे बरामद किए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सिहोरवा गांव से उज्जवल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
धमकी के बाद शुरू हुई कार्रवाई
बताया गया कि मुठभेड़ से पहले आरोपियों ने चकिया थाने के एडिशनल SHO को फोन कर धमकी दी थी। नेपाल के नंबर से कॉल कर उन्होंने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा था कि वे शहर को “गुंडई” दिखाएंगे और अगली खबर में कई पुलिसकर्मियों की मौत होगी। इसके बाद पुलिस ने कॉल ट्रेस कर लोकेशन निकाली और STF के साथ संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया।
ऐसे हुआ एनकाउंटर
सूचना मिलने पर पुलिस और STF की टीम ने सिहोरवा गांव में एक घर को घेर लिया। जैसे ही टीम अंदर जाने की कोशिश कर रही थी, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहली ही गोली कॉन्स्टेबल श्रीराम यादव को लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। करीब 10 मिनट तक चली गोलीबारी में 20 से 30 राउंड फायर हुए। इस दौरान दोनों मुख्य आरोपी घायल हो गए, जिन्हें बाद में मृत घोषित किया गया। वहीं घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस का बयान
मामले पर DIG हरकिशोर राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने कहा कि दोनों मारे गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और पूरे मामले में आगे की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!