खबर
Top News

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार: सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 3:07 pm
शेयर करें:
महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में राह चलती महिला के गले से सोने की चेन झपटने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों समेत चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद की है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई।

किराना दुकान से लौट रही महिला को बनाया निशाना
डीसीपी नरेंद्र रावत के अनुसार 2 अक्टूबर को एक महिला ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह किराना दुकान से सामान लेकर पैदल अपने घर लौट रही थी।

इसी दौरान पीछे से एक्टिवा पर आए दो युवकों ने अचानक उसके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने महिला के आने-जाने वाले रास्ते और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू की।

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी एक्टिवा से वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उनके हुलिए, वाहन और आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटाई।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक्टिवा की नंबर प्लेट एमपी 09 यूबी 2234 पर रेडियम चिपका रखा था। इसके बावजूद तकनीकी जांच और अन्य सुरागों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

रणजीत हनुमान से लौटते समय महिला पर पड़ी नजर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रणजीत हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय उनकी नजर अकेली जा रही महिला पर पड़ी। महिला के गले में सोने की चेन देखकर दोनों ने उसका पीछा किया और सुनसान मौका मिलते ही चेन झपटकर भाग निकले।

पुलिस ने मामले में अनुराग सुनहरे और अमित कोरी को गिरफ्तार किया है। वहीं लूटी गई चेन खरीदने के आरोप में भागीरथपुरा निवासी सुनार चिराग अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया है।

चोरी की चेन खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा गया
पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात के बाद लूटी गई चेन को खपाने के लिए सुनार से संपर्क किया गया था। पुलिस ने कथित तौर पर चोरी का माल खरीदने के आरोप में चिराग अहिरवार को भी मामले में आरोपी बनाया है। अब पुलिस उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने आरोपियों से पहले भी कोई चोरी का माल खरीदा था या नहीं।

अनुराग पर तीन और अमित पर एक पुराना मामला
पुलिस के अनुसार अनुराग सुनहरे के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अमित कोरी पर एक पुराना मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद कर ली है।

मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस उनके अन्य आपराधिक मामलों तथा संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

सीसीटीवी और तकनीक से खुला मामला
पुलिस के लिए इस कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग साबित हुआ। नंबर प्लेट पर पहचान छिपाने की कोशिश के बावजूद पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली और उनकी लोकेशन तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों आरोपी किसी बड़े चोरी-लूट गिरोह से जुड़े हैं या फिर अलग-अलग वारदातों को अंजाम देते थे।

संबंधित समाचार

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

less than a minute ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

9 minutes ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

14 minutes ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

16 minutes ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

20 minutes ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

31 minutes ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

31 minutes ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

34 minutes ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

36 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

36 minutes ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

40 minutes ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

about 1 hour ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

about 1 hour ago
बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

about 1 hour ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

about 1 hour ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 1 hour ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

about 1 hour ago
पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या
Top News

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

about 2 hours ago
ड्रग्स का द एंड
Top News

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!