खबर
Top News

एक दिन में दो ज़िंदगियां तबाह मासूमों के सिर से उठा साया: दो वर्षीय बच्चे से निगला जहरीली पदार्थ, घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 फ़रवरी 2026, 2:39 pm
शेयर करें:
एक दिन में दो ज़िंदगियां तबाह मासूमों के सिर से उठा साया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लापरवाही और हालात की मार ने एक साथ दो परिवारों को उजाड़ दिया। चंदन नगर में नशे और घरेलू विवाद के साए में एक पिता की मौत हो गई, वहीं सिंगापुर ग्रीन व्यू कॉलोनी में घर में रखी खतरनाक सामग्री से दो साल के मासूम की हालत बिगड़ गई। वहां घायल है। उधर देपालपुर में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मेहनत- मजदूरी करने आए युवक की इलाज के दौरान जान चली गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

ज़हरीला पदार्थ खाने से पिता की मौत, बच्ची के सिर से उठा साया
पहला मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। जहां बक्शी गली में रहने वाले राजू पिता महादेव (42) की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि राजू लकड़ी पीठा में काम कर दरवाजे बनाने का काम करता था और शराब पीने का आदी था। रविवार को वह सुबह घर से निकला था और शाम को लौटा तो उसका मोबाइल और गाड़ी गायब थे।

सिर पर चोट के निशान भी थे। पत्नी दीपाली के पूछने पर उसने बताया कि सामान गुम हो गया है, इसी बात को लेकर घर में विवाद भी हुआ। इसके बाद वह लगातार शराब के नशे में घर आने लगा। परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले मोबाइल तो थाने से मिल गया, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। इसी तनाव के बीच उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसे तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरा मामला
पिकअप की टक्कर से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
देपालपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल मजदूर राधेश्याम पिता मोतीलाल (30), निवासी ग्राम सतनवदा जिला झाबुआ, की इलाज के दौरान मौत हो गई। राधेश्याम अपने छोटे भाई महेश के साथ देपालपुर में एक किसान के खेत में लहसुन निकालने मजदूरी करने आया था।

काम खत्म होने के बाद दोनों बाजार से सामान लेने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राधेश्याम को बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। मृतकों के मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच का रही है।

तीसरा मामला
घर में रखी खतरनाक सामग्री से दो साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ी
सिंगापुर ग्रीन व्यू कॉलोनी में रहने वाले दो वर्षीय बच्चे अव्दीक की तबीयत उस समय बिगड़ गई जब उसने घर में रखी जहरीली वस्तु निगल ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत बड़े अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर
Top News

देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर:100 की मौत; 1000 से ज्यादा लापता, 133 भारतीय का भी पता नहीं चला

7 minutes ago
वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत
Top News

वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत:पायलट गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

22 minutes ago
मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा
Top News

मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा:सपत्नीक की पूजा-अर्चना; पंचायतन मंदिर का आज करेंगे शिलान्यास

about 1 hour ago
रात 3 बजे फायरिंग से दहशत
Top News

रात 3 बजे फायरिंग से दहशत:दो बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; एफआईआर में देरी पर थाना प्रभारी लाइन अटैच

about 1 hour ago
नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर
Top News

नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर:गंडक उफान पर; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, निचले इलाकों से रेस्क्यू तेज

about 2 hours ago
पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला
Top News

पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला:पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

about 2 hours ago
बाढ़ से हाहाकार
Top News

बाढ़ से हाहाकार:कैलाश यात्रा के श्रद्धालुओं पर संकट; फ्लैश फ्लड के बाद संपर्क नहीं, तलाश जारी

about 2 hours ago
यूएस वीजा आवेदकों को झटका
Top News

यूएस वीजा आवेदकों को झटका:इंटरव्यू अपॉइंटमेंट पर लगी रोक; नई तारीख का करना होगा इंतजार

about 2 hours ago
97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट
Top News

97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट:ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे, बेटी ने किया खुलासा

about 2 hours ago
करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’
Top News

करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’:युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

about 3 hours ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट:दो क्विंटल से ज्यादा अमानक मिठाई जब्त; मावे का इस राज्य से कनेक्शन

about 3 hours ago
एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत
Top News

एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत:मचा कोहराम; उल्टी-दस्त के बाद गई जान, फूड पॉइजनिंग की आशंका

about 3 hours ago
मैदान में दम, अब इनाम की बारिश
Top News

मैदान में दम, अब इनाम की बारिश:एमपीसीए ने खोला खजाना; प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले करोड़ों

about 4 hours ago
एक ही नंबर की दो बस
Top News

एक ही नंबर की दो बस:एक जली तो दूसरी पकड़ी गई; दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, पुलिस जांच में जुटी

about 4 hours ago
कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब
Top News

कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब:पुलिस ने बाइक रोकी तो हुआ तस्करी का खुलासा

about 4 hours ago
देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत
Top News

देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत:पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि

about 4 hours ago
एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त
Top News

एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट

about 5 hours ago
करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका
Top News

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका:पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

about 5 hours ago
जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया
Top News

जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया:फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस

about 6 hours ago
जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज
Top News

जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज:यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!