मच्छी बाजार क्षेत्र में कचरा मिलने पर दो दरोगाओं का वेतन काटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की मास्टर प्लान की सड़कों के साथ ही जोन क्रमांक 2 और 12 में सफाई व्यवस्था का निगमायुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान मच्छी बाजार क्षेत्र में गंदगी पाए जाने पर निगमायुक्त ने दो दरोगाओं का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों को सफाई कार्य का लगातार निरीक्षण करने की हिदायत दी है।
निगमायुक्ता क्षितिज सिंघल ने जोन क्रमांक 2 और 12 के अंतर्गत चंद्रभागा पुल से कलाल कुई तथा चंद्रभागा पुल से मच्छी बाजार रोड तक का निरीक्षण किया। इस दौरान मास्टर प्लान के सड़क निर्माण कार्य में बाधक बने अवैध निर्माणों को हटाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
सफाई व्यवस्था में शीघ्र सुधार किया जाए: इस मौके पर मच्छी बाजार क्षेत्र में सड़क पर कचरा और गंदगी पाए जाने पर निगमायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए जोन क्रमांक 2 के वार्ड क्रमांक 68 के सफाई दरोगा मनीष पथरोड़ और जोन क्रमांक 12 के वार्ड क्रमांक 59 के सफाई दरोगा जहीर खान को सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाते हुए दोनों दरोगाओं का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में कचरा पाया गया तो सीएसआई के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाएं
निगमायुक्त बायपास स्थित होटल प्राइड से सिटी फॉरेस्ट तक 2.4 किलोमीटर लंबाई एवं 30 मीटर चौड़ाई की निर्माणाधीन मास्टर प्लान की सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। लगभग 29.52 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही इस सड़क के कार्य का निरीक्षण कर निगमायुक्त ने एजेंसी और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!