खबर
Top News

मोबाइल लूट की दो वारदातें लेकिन केस एक में भी नहीं: मोबाइल लूट का वीडियो वायरल अंजाम देने वाले बदमाश एक ही

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जुलाई 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
मोबाइल लूट की दो वारदातें लेकिन केस एक में भी नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बेखौफ झपटमारों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। सफेद एक्टिवा पर घूम रहे दो बदमाशों ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम दिया।

सबसे हैरानी की बात यह है कि दोनों घटनाओं में आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी में साफ कैद हैं, दूसरे पीड़ित ने भी वायरल वीडियो देखकर उनकी पहचान कर ली, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में लूट का प्रकरण दर्ज नहीं कर सकी। इससे झपटमार गैंग के हौसले और बुलंद नजर आ रहे हैं।

पहली वारदात 7 जुलाई को मांगलिया थाना क्षेत्र के पंचायत भवन के सामने दोपहर करीब 2.15 बजे हुई। ग्राम पानोड़ (लसूड़िया) निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र अर्पित राठौर (18) फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहा था। तभी सफेद एक्टिवा पर आए दो बदमाशों में पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और दोनों फरार हो गए।

अर्पित ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे कुछ देर में आंखों से ओझल हो गए। इसके बाद वह थाने गया तो सुनवाई नहीं हुई। शाम को पिता के साथ थाने गया तो केस दर्ज करने के बजाय उनसे आवेदन लिया गया, जब उन्होंने लिखा कि लूट हुई तो नया आवेदन मोबाइल गुम होने का लिया और चलता कर दिया।

इसके बाद दोपहर करीब 4.30 बजे लसूड़िया थाना क्षेत्र की अमृत पैलेस कॉलोनी में इसी अंदाज में एक छात्रा के हाथ से मोबाइल छीन लिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो वायरल होने पर मांगलिया में हुई लूट के शिकार अर्पित का दावा है कि अमृत पैलेस कॉलोनी में दिखाई दे रहे दोनों युवक वही हैं जिन्होंने उसका मोबाइल छीना था।

फुटेज में एक्टिवा चला रहा युवक मेहरून रंग की हूड़ी पहने है, जबकि पीछे बैठा बदमाश व्हाइट टी-शर्ट पहने है। पीछे बैठे बदमाश ने ही झपट्टा मारकर मोबाइल लूटा था। बड़ा सवाल यह है कि दो सिलसिलेवार वारदातों, स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की पहचान के बावजूद पुलिस ने अब तक एक भी मामले में लूट का अपराध दर्ज नहीं किया है।

इससे झपटमार गैंग खुलेआम शहर की सड़कों पर वारदातें कर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देता नजर आ रहा है। एसीपी विजय नगर पराग सैनी के अनुसार वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

वृद्धा से चेन लूट, लुटेरों ने लोगों को हथियार दिखाया
आज सुबह भगवान के दर्शन के लिए निकली बुजुर्ग महिला से राजमोहल्ला इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। लोगों के पीछा करने पर बदमाश हथियार दिखाकर धमकाते हुए एमओजी लाइन की ओर भाग निकले।

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक फरियादी इंदिरा जैन हैं, जो कि राजमोहल्ला क्षेत्र में वैष्णव स्कूल के सामने रहती हैं। घटना के समय वह पास स्थित जैन मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल दो थाना क्षेत्रों की सीमा पर होने से दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 6 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 6 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 6 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 6 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 6 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 7 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 7 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 7 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 7 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 7 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 7 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 7 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 7 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 7 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!