कॉम्बिंग गश्त में दो ड्रग तस्कर दबोचे: लाखों की ब्राउन शुगर और गांजा जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर और लसूड़िया थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।
टीआई तिलक करोले के मुताबिक रात में कॉम्बिंग गश्त के दौरान सिंहासा वाइन शॉप के पीछे मैदान से 29 वर्षीय ऋषि वर्मा निवासी चांदमारी ईंट-भट्ठा को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर उसने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने पानी की टंकी के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 10.85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.10 लाख है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया नशे का आदी है। लत पूरी करने के साथ अधिक पैसा कमाने के लिए ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त करता था। उसने यह भी स्वीकार किया मादक पदार्थ मंदसौर और रतलाम से लाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर शहर में ऊंचे दामों में बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के चार मामले दर्ज हैं।
उधर, लसूड़िया पुलिस ने गश्त के दौरान लोहामंडी पॉवर हाउस के पास तिरपाल के शेड के नीचे खड़े संदिग्ध राहुल खींची (28) निवासी राहुल गांधी नगर को पकड़ा। उसके पास से 1.120 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 13 हजार रुपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!