खबर
Top News

मारपीट के दो मामले: पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अक्टूबर 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
मारपीट के दो मामले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका के साथ परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर मारपीट की।

सिर पर पत्थर से वार किया
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया। वहीं, दूसरे मामले में जमीन की नपती और कब्जे को लेकर एक किसान के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति के साथ रहने को लेकर विवाद
गांधी नगर पुलिस ने पूजा की शिकायत पर रीना चौधरी, सविता चौधरी, भूरीबाई और एक अन्य महिला के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पूजा ने शिकायत में बताया कि उसका रवि चौधरी के साथ करीब दो साल से प्रेम संबंध है।

लिव-इन में रह रहे हैं दोनों
दोनों शादी करने वाले हैं और गांधी नगर क्षेत्र में लिव-इन में रह रहे हैं। पूजा के अनुसार, रविवार को रवि की पत्नी रीना चौधरी और उसकी मां भूरीबाई कमरे पर पहुंचीं।

उन्होंने रवि के साथ रहने को लेकर आपत्ति जताई। पूजा का आरोप है कि रवि से शादी करने की बात कहने पर रीना, भूरीबाई और सास सविता ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

कमरे से बाहर लाकर भी पीटा
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान रीना ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद उसे कमरे से बाहर लाकर भी पीटा गया।

पूजा ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

जमीन की नपती और कब्जे को लेकर किसान से विवाद
दूसरा मामला जमीन पर कब्जे को लेकर सामने आया है। गांधी नगर पुलिस ने राजेश काले की शिकायत पर मंजू सोनकर और अभिषेक सोनकर के खिलाफ रविवार को FIR दर्ज की।

राजेश काले ने पुलिस को बताया कि वह किसान हैं और उन्होंने वर्ष 2023 में सुरेंद्र यादव तथा जनक सेन से बागड़दा क्षेत्र में स्थित खसरा नंबर की जमीन खरीदी थी। इस जमीन में उनके एक दोस्त भी साझेदार हैं।

कब्जे से संबंधित बोर्ड लगाया गया था
राजेश के मुताबिक, 7 अक्टूबर को मल्हारगंज तहसीलदार के आदेश पर जमीन की नपती कराई गई थी।

इसके बाद 9 अक्टूबर को राजस्व निरीक्षक (RI) और पटवारी की मौजूदगी में जमीन का कब्जा दिया गया। जमीन पर कब्जे से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया था।

बोर्ड हटाने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप
राजेश काले का आरोप है कि अभिषेक सोनकर और उनकी पत्नी मंजू सोनकर ने जमीन पर लगाया गया बोर्ड निकाल दिया।

जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दंपति ने जमीन को अपना बताते हुए गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की।

शिकायत के अनुसार, राजेश के साथ मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद राजेश जमीन से संबंधित आदेश लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दंपति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी
गांधी नगर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायतों के आधार पर प्रकरण दर्ज किए हैं। मारपीट की घटनाओं और संबंधित आरोपों की जांच की जा रही है।

दोनों मामलों में आरोपियों का पक्ष और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही घटनाक्रम की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

7 minutes ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

22 minutes ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

38 minutes ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 1 hour ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 1 hour ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 2 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 2 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 2 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 3 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 3 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 3 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 3 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 3 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 3 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 4 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 4 hours ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!