अभि तोमर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित अभितेंद्र सिंह उर्फ अभि तोमर हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज करते हुए अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले सत्यवीर मौर्य को ग्वालियर से पकड़ा गया था, वहीं कल पुलिस ने पीयूष गुर्जर को भी हिरासत में ले लिया।
मुख्य आरोपी गुलशन यादव, डीलू लहरिया व गौरव जाट फरार हैं। लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को शुरुआती सुराग उज्जैन और नागदा क्षेत्र तक मिले थे, लेकिन इसके बाद आरोपियों के मोबाइल बंद हो गए।
जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं और उन्हें बाहरी मदद भी मिल रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात गुलाब बाग कॉलोनी में अभि तोमर की घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी पहले से अभी तोमर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया।
कत्ल के पीछे रंजिश और गैंगवार
सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश और गैंगवार की कहानी जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले गुलशन यादव के भाई विष्णु की हत्या हुई थी, जिसमें अभी तोमर का नाम सामने आया था।
उसी के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। पुलिस को शक है कि बदले की भावना से पूरी साजिश रची गई। इधर, पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फरार बदमाशों के ठिकानों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!