खबर
Top News

दो हादसे: बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 12:45 pm
शेयर करें:
दो हादसे

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले में गुरुवार को हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

वहीं, घट्टिया थाना क्षेत्र के भान बड़ोदिया के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से घायल तीसरे बुजुर्ग ने भी देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भैरवगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में उन्हेल रोड पर मदरसे के पास गुरुवार रात करीब 10:30 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में नीलगंगा मल्टी निवासी छोटू पिता हामिद (25) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। भैरवगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, छोटू को 108 महाकाल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के चरक भवन लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने रात करीब 11:05 बजे जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चुरी में रखवाया गया।

शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का उपचार कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

भान बड़ोदिया में बस की टक्कर से तीन की मौत
दूसरा हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे घट्टिया थाना क्षेत्र के भान बड़ोदिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में बिशनखेड़ी निवासी मांगीलाल पिता देवीलाल (60) और मनोहर पिता सुखराम (60) की मौत हो गई थी। वहीं, शंकरलाल पिता पन्नालाल (60) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बताया गया कि तीनों बाइक से गेहूं खरीदने के लिए उज्जैन आ रहे थे। हादसे के बाद परिवारों में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच
शुक्रवार को दोनों हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। हादसों के कारणों और संबंधित परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

8 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

19 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

25 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

31 minutes ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 20 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 20 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 21 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 21 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 21 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!