हत्या के बाद आत्मा से बात करने की कोशिश: प्यार या पागलपन
KHULASA FIRST
संवाददाता

एमबीए छात्रा की हत्या कर आरोपी ने मुंबई जाकर किया था टोना-टोटका
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमबीए छात्रा की हत्या के बाद आरोपी छात्र की मानसिक स्थिति असामान्य होती चली गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या करने के बाद भी वह छात्रा को भुला नहीं पा रहा था और उसकी आत्मा से बात करने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेने लगा। आरोपी मुंबई पहुंचा और वहां यू-ट्यूब पर आत्मा से संपर्क करने के तरीके खोजकर सुनसान जगह पर टोना-टोटका भी किया।
द्वारकापुरी थाना पुलिस द्वारा आरोपी पीयूष धामनोदिया से पूछताछ के दौरान वह कई बार भावुक होकर रोने लगा और छात्रा से बात कराने की जिद करता रहा। पुलिस ने उसे समझाया कि छात्रा की मौत हो चुकी है और अब कुछ संभव नहीं है।
इसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने शराब पी और मुंबई चला गया, लेकिन वहां भी छात्रा की याद उसे लगातार परेशान करती रही। इसी दौरान उसने यू-ट्यूब पर आत्मा से बात करने से जुड़े वीडियो देखे और नाला सोपारा क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर कथित धार्मिक क्रिया करने लगा।
इसके लिए उसने कुंकुम, हल्दी, चूड़ियां और बिंदिया जैसा शृंगार का सामान खरीदा। छात्रा का आधार कार्ड और अंगूठी पहले से उसके पास थी, जिन्हें रखकर उसने वीडियो में बताए तरीके से क्रिया की, ताकि छात्रा सपने में आकर उससे बात करे। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जनकपुरी (मंदसौर) निवासी आरोपी हत्या के बाद ट्रेन से मुंबई भाग गया था। डीसीपी जोन-1 कृष्णलाल चंदानी के अनुसार आरोपी ने ट्रेन में बैठने के बाद छात्रा के साथ बनाया आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में साझा किया और उसी मोबाइल से वाट्सएप स्टेटस भी लगाया।
परिजन को गुमराह करने के लिए उसने छात्रा के फोन से घर न आने के संदेश भी भेजे। बाद में मुंबई में उसने उक्त मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। अब पुलिस मोबाइल बरामद करने के लिए आरोपी को मुंबई ले जाने की तैयारी कर रही है। आरोपी के कमरे की चाबी अभी तक बरामद नहीं हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि चाबी फूटी कोठी चौराहा के पास फेंक दी थी, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
यह हुआ था हत्या वाले दिन- आरोपी के मुताबिक 10 तारीख को युवती अपने पिता के साथ आधार कार्ड में सुधार करवाने कलेक्टर कार्यालय गई थी और दोपहर करीब 3 बजे घर लौटी। पिता के छोड़ने के बाद पीयूष उसे अपने कमरे में ले गया।
वहां युवती नाराज और तनाव में थी। उसने बताया कि सुबह से कुछ नहीं खाया है, जिस पर पीयूष ने उसे मैगी बनाकर खिलाई। आरोपी ने दावा किया कि वह युवती की परेशानियां खत्म करने की बात कर रहा था, लेकिन वह लगातार गुस्से में थी।
पीयूष के अनुसार उसे इस बात से बेहद गुस्सा था कि मना करने के बावजूद युवती अन्य दोस्तों से बात करती थी। उसे लगा कि युवती उसके साथ बेवफाई कर रही है। आरोपी ने बताया इसी शक के चलते दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने के बाद उसने युवती को बातों में उलझाया, उस पर भरोसा जताने को कहा और फिर उसका चेहरा ढंककर गला दबा दिया।
उसे मृत समझकर वह शराब पीने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर जब उसे लगा कि युवती की सांसें अभी चल रही हैं, तो उसने चाकू उठाकर तब तक वार किए, जब तक कि चाकू मुड़ नहीं गया।
युवती की मौत हो जाने के बाद भी उसके शव के साथ कई बार दुष्कर्म किया और युवती के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह बात भी स्वीकार कर ली है।
संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!