समझौता करो या सरेंडर: ट्रम्प की ईरान को दो टूक; यूएस ने फिलहाल हमला टाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वॉशिंगटन/तेहरान।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तेहरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के सामने अब दो ही रास्ते हैं। अमेरिका के साथ समझौता करे या पूरी तरह सरेंडर करे। उन्होंने ईरानी नेतृत्व पर बातचीत को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान एक तरफ बातचीत के लिए संपर्क कर रहा है, जबकि सार्वजनिक रूप से अमेरिका से किसी तरह की बातचीत से इनकार कर रहा है।
ट्रम्प का दावा- होर्मुज पर हमारा कंट्रोल
ट्रम्प ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अमेरिकी नियंत्रण में है और अमेरिकी नौसेना की अनुमति के बिना कोई जहाज वहां से नहीं गुजर सकता।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में शामिल है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल बाजार पर बड़ा असर डाल सकता है।
ईरान पर प्रस्तावित हमला फिलहाल टाला
ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान और पश्चिम एशिया के कुछ अन्य देशों की ओर से समझौते के प्रस्ताव मिलने के बाद अमेरिका ने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया है। हालांकि, उन्होंने साफ संकेत दिया कि समझौता नहीं होने की स्थिति में अमेरिका दूसरे विकल्पों पर आगे बढ़ सकता है।
ईरान का पलटवार- हमला हुआ तो अमेरिकी ठिकाने निशाने पर
अमेरिकी चेतावनी पर ईरान ने भी कड़ा जवाब दिया है। ईरानी सांसद इब्राहिम रेजाई ने कहा कि यदि अमेरिका हमला करता है तो जवाब केवल खाड़ी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि जहां-जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं, ईरान उन्हें निशाना बना सकता है। दोनों देशों की ओर से लगातार आ रहे आक्रामक बयानों ने पश्चिम एशिया में बड़े सैन्य टकराव की आशंका बढ़ा दी है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!