MP के 60 हजार शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें: अब TET परीक्षा पास करना जरूरी; इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले करीब 60 हजार शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) देनी होगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पात्रता परीक्षा-2026 के लिए नोटिफिकेशन और नियम पुस्तिका जारी कर दी है।
21 अगस्त 2026 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रही परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 को शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर आदेश जारी किया था। इसी के अनुपालन में प्रदेश में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।
प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले 60 हजार से अधिक शिक्षकों के लिए इसमें शामिल होना अनिवार्य होगा। इनमें राजधानी भोपाल के करीब ढाई हजार शिक्षक भी शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया और फीस
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार परीक्षा के लिए आवेदन की तारीखें इस प्रकार हैं।
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 4 सितंबर 2026
फॉर्म में सुधार की अंतिम तारीख: 9 सितंबर 2026
परीक्षा के लिए प्रति प्रश्नपत्र 1000 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
शिक्षक पात्रता परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होगी और प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
पहली पाली (मॉर्निंग शिफ्ट)
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
रिपोर्टिंग समय: सुबह 8 बजे से 9 बजे तक
दूसरी पाली (ईवनिंग शिफ्ट)
समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
रिपोर्टिंग समय: दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक
परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, नियम और दिशा-निर्देश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी नियम पुस्तिका में उपलब्ध कराए गए हैं।
संबंधित समाचार

रसीदें 2.46 करोड़ की बैंक में मिले सिर्फ 16.70 लाख:नगर निगम में 2.30 करोड़ का घोटाला

सुसाइड नोट के हस्ताक्षर पर उठे सवाल:4 आरोपी बरी; फॉरेंसिक रिपोर्ट में हस्ताक्षरों में अंतर

सब्जी व्यापारी से रुपए मांगे:पत्नी ने विरोध किया तो पीठ में मारा चाकू; एक आरोपी गिरफ्तार

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस मैदान में जाएगा यह थाना:इस त्योहार तक पूरी होगी शिफ्टिंग, पुरानी बिल्डिंग हटाकर काम को मिलेगी रफ्तार

वीडियो देखिए, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों हिरासत में; जंतर-मंतर पर आप नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल:ज्ञानेश पर क्लेश

पूर्व सीएम के पिता की जमीन हड़पने की कोशिश:फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए कब्जे का आरोप; दो गिरफ्तार, लेखपाल समेत दो की तलाश

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!