दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर: जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर ।
जिले के देहात क्षेत्र में नाबालिग लड़की और महिला के साथ हुए दुष्कर्म के दो गंभीर मामलों का खुलासा हुआ है। बेटमा में एक 37 वर्षीय महिला तो खुड़ैल में एक साढ़े 14 वर्षीय किशोरी दुष्कर्म का शिकार हो गई। खास बात यह कि आरोपी द्वारा किए जा रहे शोषण से परेशान होकर लड़की को जहर तक पीना पड़ गया।
खुड़ैल थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में 14 साल 10 माह की नाबालिग ने आरोपी शिवम के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस के अनुसार घटना उस समय की है, जब परिवार के सदस्य काम पर और भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। लड़की ने बताया कि बीमार होने के चलते वह घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी घर में आ धमका और नाबालिग को डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे किसी को घटना बताने पर दादी, भाई और चाचा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके पास दोनों के फोटो होने की बात कहकर परिवार और परिचितों में बदनाम करने का डर दिखाकर करीब डेढ़ महीने तक उसका शोषण करता रहा। लड़की आरोपी से इतनी परेशान हो गई थी कि 29 सितंबर को उसने जहर पीकर आत्महत्या तक की कोशिश की।
पुलिस ने शिवम के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट की धारा 5/6 सहित बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी और नाबालिग के बीच संपर्क, घटना से जुड़े साक्ष्य तथा आरोपी द्वारा धमकी देने के आरोपों की जांच कर रही है।
वहीं, बेटमा पुलिस के अनुसार महिला ने कृष्ण कुमार डाबला निवासी डोडाकरी, जिला अलवर (राजस्थान) के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत की है। वर्तमान में पीथमपुर क्षेत्र में रह रही महिला ने बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार डाबला से उसका संपर्क था। कृष्ण कुमार ने उसे शादी करने का भरोसा दिया और इसी विश्वास के आधार पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला 23 मई से 11 अगस्त 2026 के बीच आरोपी के कालीबिल्लौद स्थित किराए के मकान में कई बार चला। बाद में शादी का कहने पर आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। पुलिस अब दोनों के बीच संबंध, शादी के वादे और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!