खबर
Top News

किसी भी शहर में जाना अब डेढ़ गुना तक महंगा हुआ: इंदौर से बाहर जाने वाली यात्री बसों का किराया बढ़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 1:12 pm
शेयर करें:
किसी भी शहर में जाना अब डेढ़ गुना तक महंगा हुआ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों पर परिवहन विभाग ने और बड़ा बोझ डाल दिया है। इंदौर से आसपास के शहरों में जाना अब डेढ़ गुना तक ज्यादा महंगा हो गया है। महू जाने के लिए यात्रियों को अब 46 रुपए, देवास 74 रुपए और उज्जैन जाने के लिए 112 रुपए चुकाना पड़ेंगे। इससे उन लोगों पर अतिरिक्त भार आएगा, जो रोजाना कामकाज या पढ़ाई के सिलसिले में सफर करते हैं।

एक ओर शासन राज्य परिवहन निगम को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा है और उसका दावा है कि इससे लोगों को न केवल किराए, बल्कि सुविधाओं में भी राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कल यात्री किराए में मनमानी वृद्धि कर दी गई।

अब धार जाने के लिए 128 रुपए, खंडवा के लिए 260, खरगोन के लिए 280, बुरहानपुर के लिए 400, आलीराजपुर के लिए 446 और झाबुआ के लिए 316 रुपए प्रति यात्री किराया देना पड़ेगा।

परिवहन अधिकारियों ने दावा किया है कि बसों का किराया करीब पांच साल बाद बढ़ाया गया है, जबकि इस दौरान डीजल, स्पेयर पार्ट्स, बीमा, टैक्स और संचालन लागत लगातार बढ़ी है। बस ऑपरेटर लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

इसी दबाव के बाद नई दरें लागू की गई हैं। वहीं बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा ये मामूली बढ़ोतरी है, जिससे हम लागत का थोड़ा ही लाभ ले सकेंगे।

न्यूनतम किराया 10 रुपए
पहले सामान्य बसों का किराया 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर और न्यूनतम 7 रुपए था। अब इसे बढ़ाकर 2 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया, जबकि न्यूनतम किराया 10 रुपए निर्धारित किया गया है।

इस किराया वृद्धि से वे लोग सबसे ज्यादा परेशान होंगे, जो कामकाज, पढ़ाई आदि सिलसिले में रोजाना महू, देवास, उज्जैन या अन्य आसपास के शहर जाते हैं। उनका कहना है कि परिवहन विभाग लागत में वृद्धि को जोड़ रहा है, लेकिन सवाल यह है कि लोगों की आय कहां बढ़ी?

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 14 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 15 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 15 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 15 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 15 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 15 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 15 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 15 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 15 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 15 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 15 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 15 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 16 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 16 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 16 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 16 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 16 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!