ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सयाजी होटल के सामने से आज सुबह करीब साढ़े छह बजे एक ट्रैवलर गाड़ी चोरी होने के मामले का खुलासा हुआ है। गाड़ी लेकर निकले आरोपी ने भानगढ़ रोड होते हुए चंद्रगुप्त चौराहे की ओर जाते समय कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑटो चालक घायल होने की सूचना जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद राहगीरों ने ट्रैवलर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे सयाजी होटल के सामने खड़ी एक ट्रैवलर गाड़ी एमपी 13 पी 2533 को एक व्यक्ति चोरी कर ले गया था। इसके बाद वह भानगढ़ रोड होते हुए चंद्रगुप्त चौराहे की तरफ निकला।
चंद्रगुप्त चौराहे के पास पेट्रोल पंप क्षेत्र में ट्रैवलर गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद बापट क्षेत्र की तरफ जाते समय एक ऑटो को भी टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक को चोटें आईं।
उसे उपचार के लिए ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। लगातार टक्कर मारने के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने वाहन चालक को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।
मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस गाड़ी से टक्कर हुई, उसके चोरी होने के मामले में विजय नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। हीरा नगर पुलिस अब चोरी और सड़क हादसे से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!