एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: IIT के 3 छात्रों की मौत; कैंपस में शोक की लहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आईआईटी बॉम्बे के तीन होनहार छात्रों की जान चली गई। यह हादसा पनवेल के पास एक्सप्रेसवे एग्जिट के करीब हुआ, जहां उनकी तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई।
एक छात्र गंभीर रूप से घायल
हादसे में एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान श्रेयांश शर्मा (22), ओमकुमार बोरसे (23) और लय देशभ्रतार (20) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए और शवों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ओवरटेक की कोशिश बनी हादसे की वजह
पनवेल तालुका पुलिस के अनुसार, छात्र खंडाला से सूर्योदय देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। जब मुख्य लेन से जगह नहीं मिली, तो चालक ने सर्विस रोड से आगे निकलने की कोशिश की।
ट्रक और सर्विस रोड के बीच कम जगह होने के कारण कार असंतुलित हो गई और पलटती चली गई।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया। घायल छात्र का इलाज जारी है।
फिल्म के बाद अचानक बना था प्लान
जांच में सामने आया है कि छात्र बुधवार रात फिल्म देखने के बाद अचानक खंडाला जाने का प्लान बनाकर सुबह करीब 5:30 बजे निकल पड़े थे। वे दो अलग-अलग गाड़ियों में सवार थे। पुलिस ने साथ मौजूद अन्य छात्रों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
संस्थान में शोक की लहर
इस हादसे की खबर मिलते ही आईआईटी बॉम्बे कैंपस में शोक का माहौल है। श्रेयांश शर्मा जयपुर के निवासी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र थे, जबकि ओमकुमार बोरसे (नासिक) और लय देशभ्रतार (नागपुर) क्रमशः एयरोस्पेस और फिजिक्स के तीसरे वर्ष में पढ़ाई कर रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!