दर्दनाक हादसा: दो मासूमों की मौत; घर से खेलने का कहकर निकले थे, गांव में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना अकोदिया थाना क्षेत्र के देवला बिहार गांव की है।
खेलने निकले थे, नदी में नहाने चले गए
जानकारी के अनुसार, पीयूष (13) और अनमोल (12) मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने तलाश शुरू कर दी।
कपड़ों से मिला सुराग, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
रिजनों को कालीसिंध रेलवे ब्रिज के पास नदी किनारे बच्चों के कपड़े मिले। इससे अंदेशा हुआ कि दोनों नदी में नहाने गए होंगे। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने मिलकर रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात करीब 12 बजे दोनों बच्चों के शव नदी से बरामद किए गए।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आज दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक पीयूष कक्षा 6 का छात्र था और उसका एक बड़ा भाई आयुष है। वहीं अनमोल की एक छोटी बहन परी है। बताया जा रहा है कि अनमोल के पिता मजदूरी करते हैं और हादसे के समय काम पर गए हुए थे। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
ऐसे हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नदी में नहाते समय बच्चों का पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हालांकि, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!