दर्दनाक हादसा: ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी में ब्लास्ट के बाद लगी आग; दिव्यांग शिक्षक की जिंदा जलकर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
जिले के सारनी में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जय स्तंभ चौक के पास एक ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे उसमे आग लग गई। इस हादसे में ट्राइसाइकिल चला रहे दिव्यांग शिक्षक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
ट्यूशन पढ़ाकर करता था गुजर-बसर
मृतक की पहचान सुनील कुमार लोखंडे (गुड्डू) पुत्र बलीराम लोखंडे के रूप में हुई है, जो सारनी का ही निवासी था। सुनील बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी आजीविका चलाता था और बेहद शांत स्वभाव का व्यक्ति था।
दुकानदार ने की बचाने की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय पास में मौजूद दुकानदार बिल्लू जगदेव ने आग बुझाने के लिए पानी डालने की कोशिश की, लेकिन बैटरी ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि सुनील को बचाया नहीं जा सका।
बचपन से दिव्यांग नहीं था सुनील
परिजनों ने बताया कि सुनील बचपन से दिव्यांग नहीं था। उसने बीई (इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की थी, लेकिन पढ़ाई के दौरान ही उसे शारीरिक समस्या होने लगी।
जोड़ों का लिक्विड सूखने के कारण उसे चलने-फिरने में परेशानी होने लगी और करीब 15 साल पहले वह पूर्ण रूप से दिव्यांग हो गया। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह दो भाइयों में छोटा था।
स्वनिधि योजना के तहत मिली थी ई-ट्राइसाइकिल
जिस ई-ट्राइसाइकिल में यह हादसा हुआ, वह ढाई साल पहले स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा प्रदान की गई थी। परिवार का कहना है कि ट्राइसाइकिल में पहले कभी कोई तकनीकी समस्या नहीं आई थी, ऐसे में अचानक बैटरी ब्लास्ट कैसे हुआ, यह समझ से परे है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!