ट्रैफिक प्रहरी अभियान: यातायात नियमों के सुचारू पालन में महत्वपूर्ण योगदान; पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही के साथ ही बेहतर यातायात व्यवस्था में आम जनमानस की सहभागिता भी बढ़े तथा सभी में यातायात नियमों के पालन के प्रति जनजागृति आए इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस द्वारा “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान संचालित किया जा रहा है।
उक्त अभियान से शहर के जिम्मेदार व जागरूक नागरिक जुड़ भी रहे है, जिन्हें प्रोत्साहित करने हेतु आज पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने बेहतर यातायात व्यवस्था में सराहनीय कार्य करने वाले जिम्मेदार नागरिकों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनकी सराहना भी की।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने उक्त अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान से अभी तक 3710 जिम्मेदार नागरिक जुड़ चुके है और अपनी सुविधानुसार विभिन्न चौराहों पर यातायात प्रबंधन में सहयोग भी कर रहे है।
उन्होंने आमजन को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि, हमारी इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात प्रबंधन एवं नियम पालन की प्रक्रिया में सहभागी बनाना है, ताकि शहर में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।
इससे जुड़ने के लिए दिये गए क्यूआर कोड को स्कैन कर गूगल फॉर्म भर सकते हैं, अपने सुविधानुसार समय एवं स्थान का चयन कर यातायात प्रहरी के रूप में कार्य कर सकते हैं। “ट्रैफिक प्रहरी” के माध्यम से नागरिकगण यातायात पुलिस की सहायता कर सकते है और आमजन में नियमों के पालन हेतु जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!