टोल कर्मचारी पर चाकू से हमला: बिना पैसे दिए निकलना चाहते थे आरोपी; रोका तो करने लगे विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन-नागदा रोड स्थित चकरावदा टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात हिंसक वारदात सामने आई है। यहां बिना टोल दिए निकलने की कोशिश कर रहे युवकों ने टोल कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके फुटेज अब पुलिस के पास हैं।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 6-7 जनवरी की रात करीब 2:10 बजे उन्हेल से उज्जैन की ओर जा रही टाटा टिगोर कार टोल प्लाजा पर पहुंची। कार में सवार चार युवकों ने पहले टोल कर्मचारियों से बहस की।
मारपीट शुरू कर दी
कुछ देर बाद चालक सीट पर बैठा युवक नीचे उतरा और टोल कर्मचारी अरुण के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पीछे बैठे अन्य युवक भी कार से उतरे और चाकू निकालकर अरुण पर हमला कर दिया।
हमले में कर्मचारी अरुण की पीठ, गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद हमलावर कर्मचारियों को धमकाते हुए कार में बैठे और उज्जैन की ओर फरार हो गए।
अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायल अरुण को तत्काल चरक अस्पताल, उज्जैन में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर और गर्दन पर टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बिना टोल चुकाए निकलना चाहते थे आरोपी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक बिना टोल टैक्स दिए वाहन निकालना चाहते थे। कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर उन्होंने पहले गाली-गलौज की और विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने पर भैरवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर मारपीट और जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!