खबर
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल: लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अक्टूबर 2026, 3:35 pm
शेयर करें:
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान टिकटों की कालाबाजारी से लेकर स्टेडियम के भीतर दर्शकों के बीच मारपीट तक के मामले सामने आए। टिकटों की अवैध बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी और कार्रवाई के दावे किए थे, लेकिन स्टेडियम के आसपास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कथित तौर पर एक युवक टिकट ब्लैक करता नजर आ रहा है।

टिकट ब्लैक होने से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। वहीं स्टेडियम में दो दर्शकों की आपसी मारपीट का वीडियो भी वायरल है। उधर, लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा और उनसे चार टिकट जब्त किए।

जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के बाहर विशेष श्रेणी के टिकट 3 से 6 हजार रुपए तक ब्लैक में बिके। इनकी वास्तविक कीमत 12,500 रुपए थी। ब्लैकर वीआईपी एंट्री, लंच और विशेष सुविधाएं मिलने का दावा कर रहे थे।

पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और बैरिकेडिंग के बावजूद यह गतिविधि चलने की बात सामने आई। सूत्रों के मुताबिक जंजीरावाला चौराहा के पास सपना सैंडविच के बाहर स्टिंग में एक युवक ने बीसीसीआई के मोस्ट एक्सपेंसिव पैवेलियन का टिकट 4 हजार रुपए में देने और टिकट के साथ वीआईपी एंट्री और लंच की सुविधा मिलने की बात कही। यह भी कहा टिकट वीआईपी श्रेणी का है। इसी इलाके में दूसरे युवक ने टिकट के लिए 6 हजार रुपए मांगे।

स्टिंग के दौरान दो टिकट खरीदने के बाद खरीदार के स्टेडियम के अंदर पहुंचने की बात भी सामने आई। एक अन्य युवक 3 हजार रुपए में टिकट दिलाने का दावा कर रहा था। उसने टिकट सामने की बिल्डिंग में मिलने की बात कही।

टिकट खरीदने के इच्छुक भी नजर आए। जिस स्थान पर युवक टिकट बेचते दिखाई दिए, वहां से करीब 50 मीटर दूर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। आसपास पुलिसकर्मी भी तैनात थे। इसके बावजूद 15 से 20 युवकों के टिकट बेचने में सक्रिय दिखे।

होलकर स्टेडियम की क्षमता करीब 26,500 दर्शकों की है, जबकि करीब 16 हजार टिकट ही ऑनलाइन बेचने की जानकारी मिली है। शेष टिकटों में से कितने विशेष अतिथियों, प्रायोजकों या अन्य श्रेणियों के लिए आवंटित हुए थे, इसका खुलासा बाकी है।

एक ओर कई क्रिकेट प्रेमियों को टिकट नहीं मिले, दूसरी ओर विशेष श्रेणी के टिकट खुले बाजार में बेचने के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में टिकट आवंटन, वितरण और इस्तेमाल के रिकॉर्ड की जांच जरूरी है, ताकि पता चल सके टिकट किन्हें जारी किए गए थे और बाहरी लोगों तक कैसे पहुंचे।

युवक के नीचे गिरने का दावा
इधर, मैच के दौरान दर्शकों के बीच मारपीट का वीडियो रविवार रात वायरल हुआ। इसमें दो दर्शकों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक कई फीट नीचे गिर गया। पुलिस ने दोनों को अलग किया। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं है। रविवार रात तक तुकोगंज थाने में शिकायत की जानकारी नहीं थी।

800 के टिकट के लिए 1000 रुपए की मांग
टिकट अधिक कीमत पर बेचने की सूचना पर लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा। विजय नगर एसीपी पराग सैनी के मुताबिक टीआई राजकुमार यादव की टीम टिकटों की कालाबाजारी पर नजर रख रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कुछ लड़के टिकट अधिक दाम पर बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने दो नाबालिगों से 800 रुपए कीमत वाले चार टिकट जब्त किए। पूछताछ में उन्होंने कथित तौर पर प्रत्येक टिकट एक हजार रुपए में बेचने की बात कही।

इस तरह हर टिकट पर 200 रुपए अतिरिक्त वसूले गए। नाबालिगों ने खर्च निकालने के लिए टिकट अधिक कीमत पर बेचने की बात बताई। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

संबंधित समाचार

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

8 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

14 minutes ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

20 minutes ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

29 minutes ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

37 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 1 hour ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 1 hour ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 1 hour ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 2 hours ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 2 hours ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

about 2 hours ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

about 2 hours ago
किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए
Top News

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

about 2 hours ago
मेरे क्षेत्र में अन्याय
Indore

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

about 2 hours ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

about 3 hours ago
राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार
Top News

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

about 3 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

about 4 hours ago
दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी
Top News

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

about 4 hours ago
आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!