भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड: खाकी पर भारी पड़ गई खादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

गाड़ी टकराने की बात पर विधायक ने दो हजार लोगों के साथ प्रदर्शन की दी थी चेतावनी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक बार फिर पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच टकराव का मामला सामने आया है। वाहन टकराने के मामूली विवाद से एरोड्रम थाने में शुरू हुआ घटनाक्रम इतना बढ़ा कि भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक मंडल उपाध्यक्ष पंकज चौबे और उनके साले जयदीप दुबे थाने में पुलिसकर्मियों से उलझ लिए।
थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। वहीं विधायक ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को दो हजार लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली, जिसके बाद एरोड्रम टीआई वेदेंद्र कुशवाह सहित 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक 60 फीट रोड निवासी जयदीप दुबे पंडिताई करते हैं। वाहन लगाने के दौरान गाड़ी टकराने की बात पर उनका दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। इस दौरान तीन महिलाओं और तीन अन्य लोगों से कहासुनी के बाद जयदीप से मारपीट की गई।
इसकी शिकायत लेकर वे एरोड्रम थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया, लेकिन जयदीप की शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की। मेडिकल कराने के बाद भी करीब छह घंटे तक पुलिस केस दर्ज करने में टालमटोल करती रही।
इससे परेशान होकर उन्होंने अपने जीजा पंकज चौबे को फोन किया। पंकज भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं और खुद को विधायक गोलू शुक्ला का समर्थक बताते हैं। इसके बाद विवाद ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया। पंकज थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से एफआईआर दर्ज नहीं करने का कारण पूछा।
इस दौरान पुलिसकर्मी मुकेश मीणा, विजय वर्मा और मुकेश परमार से उनकी कहासुनी हुई तो पुलिसकर्मियों ने कह दिया कि तेरे जैसे कई नेता आते-जाते रहते हैं, इसलिए तमीज से बात कर। इस टिप्पणी को लेकर विवाद और बढ़ गया तो पुलिसकर्मियों ने जीजा-साले को थाने में बंद कर पंकज से मारपीट की।
पंकज ने थाने में हुए घटनाक्रम की जानकारी विधायक गोलू शुक्ला को फोन पर दी, जिसके बाद विधानसभा-3 के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एरोड्रम थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। डीसीपी-1 नरेंद्रसिंह रावत, एडीसीपी सुमित केरकेट्टा, एडीसीपी अमरेंद्र सिंह और एसीपी अशोकसिंह जादौन मौके पर पहुंचे व कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
पुलिसकर्मियों को फिलहाल हटाया
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंडित जयदीप दुबे और दूसरे पक्ष के बीच हुए साधारण मारपीट का मामला थाने पहुंचा था। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को सुन रहे थे कि तभी पंडित दुबे और उसका जीजा पंकज ने हंगामा कर कहने लगे विरोधी पक्ष को तुरंत थाने में बंद करो, पुलिस ने मामला समझने का हवाला दिया तो दबाव बनाना शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करते लगे। राजनीतिक पहुंच होने का हवाला दिया। इस दौरान कहासुनी हुई और हंगामा हो गया। मामले में डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया पुलिसकर्मियों को फिलहाल हटा दिया गया है। अब उनकी भूमिका की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से स्टाफ में नाराजगी
इधर, पुलिस पर ही दबाव में की गई एकाएक कार्रवाई से एरोड्रम थाने के स्टाफ सहित जोन-1 में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई राजनीतिक दवाब में की गई।
इधर डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत का कहना है कि मंडल उपाध्यक्ष पंकज चौबे टीआई वेदेंद्र कुशवाह और पुलिसकर्मियों से जरूरत से ज्यादा बदतमीजी कर रहा था, जिसके चलते पुलिसकर्मियों से पंकज व जयदीप का विवाद हो गया।
चार बदमाशों ने पुजारी से गाली-गलौज कर हमला किया
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आदित्य दीक्षित ने बताया कि जयदीप दुबे मरीमाता मंदिर के पुजारी हैं। वे पत्नी के साथ जा रहे थे, तभी गाड़ी टकराने की बात पर चार बदमाशों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
वे पत्नी के साथ थाने पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने अपने जीजा मंडल उपाध्यक्ष पंकज चौबे को बुलाया। इस दौरान आरोपी थाने के बाहर पार्किंग परिसर में खड़े होकर पुलिस के सामने ही फरियादियों को गालियां देने लगे।
मंडल उपाध्यक्ष चौबे ने विरोध करते हुए पुलिस को आरोपियों की करतूत बताते हुए उन्हें पकड़ने को कहा तो पुलिसकर्मी भड़क उठे। उन्होंने अनाप-शनाप कहते हुए कहा, ‘तू कानून सिखाएगा...तुझे बंद कर देंगे। ज्यादा समझदार मत बन।' पंडित जयदीप दुबे और पंकज चौबे ने इस भाषाशैली का विरोध किया तो पुलिसकर्मी गुंडागर्दी पर उतारू हो गए।
हुज्जत करते हुए दोनों को बुरी तरह पीटा और पंडित व कार्यकर्ता को थाने में बंद कर दिया। इसके बाद पंडित की पत्नी के साथ अभद्रता की गई। मामला पार्टी के संज्ञान में आया तो विधानसभा-3 के कार्यकर्ताओं ने विधायक गोलू शुक्ला के बड़े बेटे अजनेश शुक्ला के साथ थाने पहुंचकर विरोध जताया।
उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत, दो एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा और अमरेंद्र सिंह सहित अन्य अफसर थाने पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि पुलिसकर्मियों ने प्राचीन मरीमाता मंदिर के पंडित जयदीप दुबे और कार्यकर्ता पंकज चौबे के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। इसके बाद अधिकारियों ने टीआई वेदेंद्र कुशवाह सहित एएसआई, एसआई समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
दो हजार लोगों के प्रदर्शन की चेतावनी
मामले में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से फोन पर चर्चा कर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहर में रहने का हवाला देते हुए दो हजार लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
इस पर टीआई सहित 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया और थाने से रवाना हो गए।
संबंधित समाचार

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है बीच टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!