खबर
Top News

तीन मंजिला मकान ढहा: मां-बेटे की दर्दनाक मौत; मृतक तीन साल से लगा रहा था नगर परिषद के चक्कर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जून 2026, 5:52 pm
शेयर करें:
तीन मंजिला मकान ढहा

खुलासा फर्स्ट, सिंगोली।
नगर के वार्ड क्रमांक-13 में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की जान चली गई। तीन मंजिला जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर 62 वर्षीय सौसर बाई धानोंतिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके बेटे निलेश धानोंतिया ने कोटा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

रात सवा 12 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार निलेश धानोंतिया, उनकी मां सौसर बाई और बड़ा भाई रवि एक ही मकान में सो रहे थे। रात करीब 12:15 बजे अचानक मकान की तीनों छतें एक साथ ढह गईं। मलबे में दबने से सौसर बाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि निलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे कमरे में सो रहा बड़ा भाई रवि बाल-बाल बच गया।

काफी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद मां-बेटे को मलबे से बाहर निकाला। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सौसर बाई को मृत घोषित कर दिया। निलेश को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

एम्बुलेंस नहीं मिली, निजी वाहन से भेजना पड़ा
हादसे के दौरान नगर परिषद की एम्बुलेंस बंद होने का मामला भी सामने आया। बताया जा रहा है कि नगर परिषद की एम्बुलेंस लंबे समय से मेंटेनेंस के अभाव में खराब पड़ी है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस किसी अन्य मरीज को छोड़ने गई हुई थी। ऐसे में घायल निलेश को निजी वाहन से रेफर करना पड़ा।

अखबार बांटकर चलाता था घर
निलेश धानोंतिया सुबह अखबार वितरण और दिन में मेडिकल स्टोर पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बड़ा भाई रवि होटल में सफाई का काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है।

तीन साल से लगा रहा था गुहार
स्थानीय लोगों के अनुसार निलेश पिछले करीब तीन वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मरम्मत और आवास सहायता के लिए नगर परिषद के चक्कर काट रहा था। उसने कई बार आवेदन और निवेदन किए, लेकिन उसे कोई सहायता नहीं मिल सकी।

अधिकारियों पर उठे सवाल
हादसे के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि समय पर आवास योजना का लाभ मिल जाता तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, प्रभारी सीएमओ कपिल सिंह राजावत, राजस्व निरीक्षक प्रकाश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

संबंधित समाचार

कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

7 minutes ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

7 minutes ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

17 minutes ago
जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला
Top News

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

22 minutes ago
कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस
Top News

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

42 minutes ago
बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!
Indore

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

about 1 hour ago
भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम
Top News

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

about 1 hour ago
मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा
Top News

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

about 1 hour ago
लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन
Top News

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
पंडाल में नशेड़ी
Top News

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

about 1 hour ago
अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार
Top News

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

about 1 hour ago
व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल
Top News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

about 2 hours ago
देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल
Top News

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

about 2 hours ago
अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी
Top News

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

about 2 hours ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

about 2 hours ago
सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा
Indore

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

about 2 hours ago
लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय
Top News

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

about 2 hours ago
ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर
Top News

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!