राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू और भतीजा 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर; अब होंगे बड़े खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। शनिवार सुबह पुलिस मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को जिला जेल से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। दोनों आरोपियों को फैजाबाद कोर्ट से मिली 39 घंटे की पुलिस रिमांड के तहत हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
दोनों आरोपियों को पुलिस लाइन ले गई
शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस टीम जिला जेल पहुंची और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस लाइन ले गई। इस दौरान दोनों ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि चढ़ावे की रकम कब और कैसे चोरी की गई, चोरी की राशि कहां छिपाई गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
39 घंटे की रिमांड मंजूर की
पुलिस ने पहले अदालत से सात दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 39 घंटे की रिमांड मंजूर की। जांच के दौरान टिन्नू के घर से एक लाख रुपये और मनीष यादव के घर से दो लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
टिन्नू मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था
जांच एजेंसियों के अनुसार, टिन्नू मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि उसका भतीजा मनीष चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था। इससे पहले पुलिस इस मामले में गिरफ्तार छह अन्य आरोपियों से भी रिमांड के दौरान पूछताछ कर चुकी है।
30 से 35 लाख रुपये ब्याज पर दिए थे
सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि टिन्नू कथित रूप से ब्याज पर रुपये उधार देने का काम भी करता था। जांच में दावा किया जा रहा है कि उसने अपने भतीजे के मकान निर्माण के लिए 30 से 35 लाख रुपये ब्याज पर दिए थे।
जांच जारी
इसके अलावा एक स्थानीय व्यापारी को भी करीब 20 लाख रुपये उधार देने की बात सामने आई है। हालांकि, इन दावों की पुलिस आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए
उधर, चढ़ावा चोरी की घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट द्वारा शुरू किए गए 10 दिवसीय प्रायश्चित अनुष्ठान का शनिवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान पुजारियों और आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और हवन के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!