NEET में नहीं मिली सफलता तो भी न हो निराश: मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के ये हैं बेहतरीन विकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
NEET UG 2026 के परिणाम आने के बाद लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इस वर्ष परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 11.21 लाख छात्रों ने सफलता हासिल की, जबकि लगभग 9.50 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई नहीं कर सके।
बिना NEET बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि NEET में सफलता न मिलने का अर्थ मेडिकल क्षेत्र में करियर खत्म होना नहीं है। हेल्थकेयर सेक्टर में कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्स हैं, जिनमें बिना NEET के भी प्रवेश लेकर बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है।
1. बीएससी नर्सिंग मेडिकल क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय विकल्पों में शामिल है। चार वर्षीय इस कोर्स के बाद सरकारी और निजी अस्पतालों, सेना, रेलवे और विदेशों तक में रोजगार के अवसर मिलते हैं।
2. बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) उन छात्रों के लिए बेहतर विकल्प है, जो मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के उपचार में रुचि रखते हैं। अस्पतालों, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और रिहैबिलिटेशन सेंटर में इसकी अच्छी मांग है।
3. यदि किसी छात्र की रुचि मेडिकल जांच और लैब कार्य में है, तो बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT) उपयुक्त कोर्स साबित हो सकता है। इसके बाद डायग्नोस्टिक लैब, अस्पताल, ब्लड बैंक और रिसर्च संस्थानों में रोजगार मिल सकता है।
4. इसी तरह बीएससी रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी के जरिए एक्स-रे, एमआरआई, सीटी स्कैन और अन्य आधुनिक मेडिकल इमेजिंग तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल की जा सकती है। बड़े अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की लगातार मांग बनी रहती है।
5. सर्जरी से जुड़े क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (OTT) चुन सकते हैं। वहीं आंखों की देखभाल और विजन साइंस में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए बीएससी ऑप्टोमेट्री अच्छा विकल्प है।
6. दवा उद्योग में करियर बनाने वालों के लिए बी.फार्मा एक मजबूत विकल्प है। इस कोर्स के बाद फार्मा कंपनियों, अस्पतालों, मेडिकल स्टोर, रिसर्च लैब और ड्रग कंट्रोल विभाग में रोजगार के अवसर मिलते हैं। लाइसेंस प्राप्त कर अपना मेडिकल स्टोर भी शुरू किया जा सकता है।
7. रिसर्च और साइंस में रुचि रखने वाले छात्र बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी या बायोकेमिस्ट्री में प्रवेश लेकर बायोटेक, फार्मा और रिसर्च सेक्टर में करियर बना सकते हैं।
8. इसके अलावा बीएससी न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स भी तेजी से उभरता हुआ विकल्प है। इस कोर्स के बाद अस्पताल, फिटनेस सेंटर, वेलनेस क्लिनिक और स्पोर्ट्स संस्थानों में न्यूट्रिशनिस्ट या डाइटिशियन के रूप में काम किया जा सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में डॉक्टर बनने के अलावा भी अनेक ऐसे प्रोफेशन हैं, जहां योग्य और प्रशिक्षित युवाओं की लगातार मांग बनी रहती है। ऐसे में NEET में असफल होने वाले छात्रों को निराश होने के बजाय अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार वैकल्पिक कोर्स चुनकर करियर की नई दिशा तलाशनी चाहिए।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!