वीडियो देखिये, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: इस इलाके में इतने करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त; अस्पताल निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील जूनी इंदौर अंतर्गत ग्राम खजराना स्थित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई की गई।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जूनी इंदौर घनश्याम धनगर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने नगर निगम इंदौर तथा पुलिस विभाग के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्राम खजराना की शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 435/1/1/1, रकबा 1.200 हेक्टेयर पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए वहां निर्मित 7 दुकानें, 2 मकान, झोपड़ियां एवं अस्थायी टीन शेड को हटाया गया।
इस कार्रवाई से लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की बहुमूल्य शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि पर भविष्य में अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा तथा जनहित के कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!