खबर
Top News

शुभम वैली के 374 प्लॉटों की फाइलें आई पुलिस के रडार पर: डॉक्टर बोला- उनके मेडिकल सर्टिफिकेट का मंत्री ने दुरुपयोग किया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जुलाई 2026, 2:45 pm
शेयर करें:
शुभम वैली के 374 प्लॉटों की फाइलें आई पुलिस के रडार पर

ऑनलाइन सट्टा केस में भी नाना की भूमिका खंगाल रही पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से जुड़े मामलों की जांच अब और गहराती जा रही है। ड्रग्स, प्लॉट एग्रीमेंट और ऑनलाइन सट्टा तीनों मामलों की कड़ियां अब एक-दूसरे से जुड़ती दिखाई दे रही हैं।

इसी कड़ी में राजेंद्र नगर पुलिस ने कल शुभम वैली कॉलोनी के कॉलोनाइजर सुमित मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन विस्तृत पूछताछ शुरू होने से पहले ही वह थाने से बिना बताए गायब हो गए। कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल भी बंद मिला।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान कॉलोनी की कई अनियमितताओं और करोड़ों के लेन-देन से जुड़े सवालों का सामना करने से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।

उल्लेखनीय है कि पायल साहनी नाम की युवती ने नाना पटवारी के खिलाफ शुभम वैली कॉलोनी के जमीन के मामले की लिखित शिकायत की थी। बताया था कि कॉलोनी के दो प्लॉट डायरी पर उसने नाना पटवारी से लिए थे।

नाना ने रुपए ले लिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में भाव बढ़े तो आधे रुपए लौटाकर आधे हजम कर लिए। इसी कॉलोनी के मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने कॉलोनाइजर सुमित मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया था।

पहली बार पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करते रहे। हालांकि उन्होंने नाना पटवारी का कॉलोनी में किसी तरह का हस्तक्षेप होने से इनकार किया। इस पर डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने कॉलोनी के सभी दस्तावेज जैसे टीएंडसीपी व रेरा की अनुमति के साथ शुक्रवार को हाजिर होने को कहा था।

हालांकि इस बीच उन्होंने गुरुवार को डॉ. दीपक बंसल का घर पर आराम करने संबंधी मेडिकल सर्टिफिकेट पेश कर दिया। पुलिस ने उनका झूठ पकड़ते हुए डॉ. दीपक बंसल और सुमित मंत्री को कल तलब किया था।

प्रमाण-पत्र का उपयोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए किया
डीसीपी नरेंद्र रावत के अनुसार डॉ. बंसल ने स्पष्ट कहा कि सुमित मंत्री सर्दी-जुकाम (इनफ्लूएंजा लाइक इलनेस बीमारी) की शिकायत लेकर आए थे और उन्हे केवल घर पर आराम करने की सलाह दी गई थी।

डॉक्टर के मुताबिक उन्होंने पहले ही पूछ लिया था कि सर्टिफिकेट का उपयोग किसी कोर्ट या पुलिस कार्रवाई में तो नहीं किया जाएगा। सुमित ने इससे इनकार किया था, लेकिन बाद में उसी प्रमाण-पत्र का उपयोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए किया गया।

खास बात यह कि कल दोपहर जब डॉक्टर से पूछताछ चल रही थी तब सुमित मंत्री भी पहुचे थे, लेकिन मौके का फायदा उठाकर गायब हो गए। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद आ रहा है। भागने से उसकी मंशा का पता चलता है। अब उन्हें इस मामले में भी नोटिस दिया जाएगा।

आज सट्टा नेटवर्क में होगी नाना से पूछताछ
दूसरी ओर ड्रग्स कांड में गिरफ्तार आरोपी संजय कौशल उर्फ रॉनी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने मनीष जादौन, दिनेश उर्फ लल्ला चौहान और प्रीतेश त्रिपाठी के खिलाफ संगठित ऑनलाइन सट्टा संचालन का नया मामला दर्ज किया था।

पुलिस रिमांड के दौरान मिले डिजिटल साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर यह जांच भी की जा रही है कि इस नेटवर्क में नाना पटवारी की क्या भूमिका थी। आज इसी मामले में नाना पटवारी को चौथी बार पूछताछ के लिए बुलाया है।

पर्याप्त साक्ष्य मिले तो नाना को आरोपी बनाया जा सकता है। डीसीपी के अनुसार ऑनलाइन सट्टेबाजी में संजय कौशल, अमित कौशल, प्रीतेश त्रिपाठी को 20 जुलाई तक रिमांड पर लिया है।

बंधक प्लॉट भी नियमों के विरुद्ध बेच दिए
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार पुलिस ने सुमित मंत्री से 10 वर्षों के बैंक ट्रांजेक्शन, 374 प्लॉटों की बिक्री-रीसेल, टीएंडसीपी और रेरा से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि कॉलोनी के कुछ बंधक (मॉर्गेज) प्लॉट भी कथित रूप से नियमों के विरुद्ध बेच दिए गए। अब इन सभी बिंदुओं की वित्तीय और दस्तावेजी जांच की जा रही है।

रकम का केवल एक हिस्सा लौटाया... जांच में सामने आया कि शुभम वैली के दो प्लॉट एक युवती को डायरी पर बेचने का सौदा हुआ था। शिकायत के अनुसार लाखों रुपए लेने के बाद प्लॉट नहीं दिए गए और बाद में रकम का केवल एक हिस्सा लौटाया गया।

इसी मामले में पुलिस ने पहले नाना पटवारी से पूछताछ की थी। नाना ने एग्रीमेंट से इनकार किया तो पुलिस ने कॉलोनाइजर से दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड मांगे।

नौ दिन... तीन मामले... गिरफ्तारी अब भी नहीं
ड्रग्स केस में इमरान उर्फ गोलू चंदेरी, संजय कौशल उर्फ रॉनी, आरिफ उर्फ भूरू बैंड के बयानों में नाना पटवारी का नाम सामने आया।

प्लॉट एग्रीमेंट मामले में दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की जांच जारी है। युवती पायल साहनी के नाना पटवारी का नाम लिया है।

ऑनलाइन सट्टा केस में मोबाइल डेटा और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच नाना तक पहुंची है।

तीन अलग-अलग मामलों में नाम सामने आने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

7 minutes ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

35 minutes ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

41 minutes ago
नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
Top News

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

43 minutes ago
लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका
Top News

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

about 1 hour ago
सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस
Top News

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

about 1 hour ago
नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन
Top News

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

about 1 hour ago
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Top News

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस
Top News

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

about 1 hour ago
वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद
Top News

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

about 1 hour ago
21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार  का  होगा खुलासा
Top News

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

about 1 hour ago
विवांता अमलतास की हुई शुरुआत
Top News

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

about 1 hour ago
नए फायर सेफ्टी नियम सख्त
Top News

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

about 1 hour ago
मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी
Top News

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

about 2 hours ago
घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन
Top News

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए
Top News

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!