वीडियो देखिये, दो नाबालिग किशोरियां घर से लापता: सीसीटीवी में साथ जाती दिखीं; पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुड़ैल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग किशोरियों के घर से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों परिवारों में चिंता का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी घर से कोचिंग जाने का कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह गांव में ही रहने वाली 16 वर्षीय दूसरी किशोरी के साथ गई है।
दोनों किशोरियों के मकान एक-दूसरे के नजदीक बताए जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि 16 वर्षीय किशोरी बहला-फुसलाकर 14 वर्षीय किशोरी को अपने साथ ले गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
छह महीने पहले आया था परिवार
बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता के साथ करीब छह महीने पहले गांव रहने आई थी। दोनों परिवारों की बच्चियों के बीच पहचान थी। घटना के बाद 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में दोनों किशोरियां साथ जाती दिखीं
घटना की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दोनों किशोरियां साथ जाती हुई दिखाई दे रही हैं। फुटेज में दोनों के हाथों में दो थैलियां भी नजर आ रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किशोरियां किस दिशा में गईं और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं था।
बेटियों की तलाश में जुटे परिजन
घटना के बाद दोनों किशोरियों के परिजन परेशान हैं। परिवार के लोग अपने कामकाज छोड़कर बेटियों की तलाश में जुट गए हैं। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द दोनों किशोरियों को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।
पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से दोनों किशोरियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही दोनों किशोरियों को तलाश कर परिजनों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!