वीडियो देखिये, अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही: जंतर-मंतर पर मचा हंगामा; कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक-नीला मेरा पसंदीदा रंग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
स्याही फेंके जाने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “नीला मेरा पसंदीदा रंग है।” उनका यह बयान घटना के बाद चर्चा में आ गया। घटना के समय वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे।
दीपके ने की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा
स्याही की घटना से पहले अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए घोषणा की कि वह अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को जिस तरह से प्रदर्शन स्थल से ले जाया गया, वह “शर्मनाक” है।
दीपके ने कहा, “उन्हें ऐसे उठाया गया जैसे अपराधियों को उठाया जाता है। उन्हें लगा कि सोनम सर के बिना आंदोलन कमजोर पड़ जाएगा। अब उनकी जगह मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठूंगा।”
उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोनम वांगचुक को हटाने के लिए स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया गया, जबकि उनके अनुसार वांगचुक की हालत स्थिर थी।
डॉक्टर ने बताया- हालत स्थिर, हाइपोकैलिमिया चिंता का विषय
सोनम वांगचुक की सेहत पर नजर रख रहे डॉक्टर सतीश लांबा ने कहा कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली थी कि वांगचुक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।
डॉ. लांबा ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी चिंता हाइपोकैलिमिया (शरीर में पोटैशियम का स्तर कम होना) है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक उपवास के दौरान इस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ सकती हैं और इसलिए लगातार निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देश के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को उनकी स्थिति पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके कारण संभवतः उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाया गया।
पुलिस कर रही महिला से पूछताछ
स्याही फेंकने वाली महिला को प्रदर्शनकारियों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घटना के कारणों और महिला की पहचान को लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना ऐसे समय हुई है जब जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन और उनके स्वास्थ्य को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। अभिजीत दीपके के भूख हड़ताल के ऐलान के बाद आंदोलन आगे किस दिशा में जाता है, इस पर नजर बनी हुई है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!