रजिस्ट्री घोटाले का खुलासा: खेत बताकर कराई जमीन की रजिस्ट्री मौके पर मिले मकान, तबेले और बगीचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर क्षेत्र में भूमि रजिस्ट्री से जुड़े एक कथित बड़े स्टाम्प ड्यूटी घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो अलग-अलग रजिस्ट्रियों में कृषि भूमि दर्शाकर लाखों रुपए की स्टाम्प ड्यूटी की चोरी की गई, जबकि मौके पर उक्त भूमि पर मकान, पशुओं के तबेले, बाड़े, बाग-बगीचे और स्थायी निवास मौजूद पाए गए।
दस्तावेजों में हेरफेर कर वास्तविक स्थिति छिपाई
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचौला निवासी ममता पति विकास चौहान एवं ललिता पति दीपक चौहान द्वारा 19 जुलाई 2024 को संबंधित भूमि की रजिस्ट्री कराई गई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रजिस्ट्री के दौरान भूमि को कृषि भूमि दर्शाया गया और दस्तावेजों में अन्य स्थानों के फोटो संलग्न कर वास्तविक स्थिति छिपाई गई।
मामले की शिकायत के बाद वरिष्ठ जिला पंजीयक समरथमल राठौड़ ने प्रकरण दर्ज किया था। हालांकि, सांवेर उपपंजीयक ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित रजिस्ट्रियों को सही बताते हुए किसी प्रकार की अनियमितता से इनकार कर दिया।
इसी बीच शिकायतकर्ता पक्ष के अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने दस्तावेजों के साथ आपत्ति प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि उपपंजीयक द्वारा गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं तथा मामले की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जांच किसी कमिश्नर या संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार से कराई जाए।
जांच में शिकायत सही मिली
इसके बाद तहसीलदार के नेतृत्व में पटवारी एवं राजस्व अमले ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाई गई। राजस्व टीम को मौके पर पांच से अधिक मकान, पशुओं के बाड़े एवं तबेले, बाग-बगीचे तथा परिवारों का स्थायी निवास मिला। तहसीलदार ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय को भेज दी है।
सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय ने अब दोनों रजिस्ट्रियों के संबंध में अलग-अलग रिपोर्ट मांगी है। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि प्रारंभिक आदेश एक संयुक्त जांच रिपोर्ट के लिए था या दोनों प्रकरणों के लिए पृथक रिपोर्ट मांगी गई है।
सवालों के घेरे में उपपंजीयक की रिपोर्ट
तहसीलदार की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सांवेर उपपंजीयक की पूर्व रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि मौके पर निर्माण और अन्य गैर-कृषि उपयोग मौजूद थे, तो रजिस्ट्री के समय इन्हें कृषि भूमि कैसे माना गया और स्टाम्प ड्यूटी का निर्धारण किस आधार पर किया गया, यह जांच का विषय बन गया है।
प्रदेश में पहला मामला!
जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश के पंजीयन इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है, जब किसी विवादित रजिस्ट्री प्रकरण में तहसीलदार स्तर पर मौके की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय को भेजी गई है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और कथित स्टाम्प ड्यूटी चोरी की वसूली किस प्रकार की जाती है।
संबंधित समाचार

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!