दोस्त की बेरहमी से हत्या: लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। बरखेड़ा गांव में दो दोस्त पहले साथ बैठकर शराब पी रहे थे, लेकिन नशे की हालत में शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई।
इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
आरोप है कि एक युवक ने अपने दोस्त पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बृजेश पटेल निवासी बरखेड़ा के रूप में हुई है, जबकि मामले में राजा चौबे को आरोपी बनाया गया है।
दोनों बैठकर शराब पी रहे थे
घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। दोनों गांव के पास बैठकर शराब पी रहे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि राजा चौबे ने पहले बृजेश को धक्का दिया और फिर पास में पड़ी लाठी से उस पर कई वार किए। वारदात के बाद आरोपी घायल युवक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस को दी सूचना
रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने बृजेश को घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालांकि, शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपी की तलाश शुरू
ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और घटना के कुछ घंटों के भीतर ही उसे हिरासत में ले लिया। बृजेश की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सख्त कार्रवाई के निर्देश
घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में लंबे समय से हो रही अवैध शराब बिक्री पर भी चिंता जताई। लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारण आए दिन विवाद और झगड़े की घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!