खबर
Top News

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत: युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 12:05 pm
शेयर करें:
अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पारिवारिक विवाद से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई। तेजाजी नगर क्षेत्र में 28 वर्षीय चौकीदार ने शादी के करीब पांच महीने बाद घर में फांसी लगा ली।

शिप्रा इलाके में 28 वर्षीय महिला ने हर खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, परदेशीपुरा क्षेत्र में 45 वर्षीय मिस्त्री ने भी घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के पांच महीने बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक, नई बस्ती निवासी अर्जुन (28), पुत्र बनेसिंह राठौर ने सोमवार रात घर के कमरे में फांसी लगा ली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह काम से घर लौटने के बाद पत्नी अंजलि से बातचीत के दौरान विवाद हुआ था।

इसके बाद अर्जुन कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों और परिचितों को घटना की जानकारी हुई।

दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिवार के अनुसार, अर्जुन की शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी और शादी के बाद वह अलग रहने लगा था।

परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है।

तीन बेटियों की मां ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत
दूसरा मामला शिप्रा क्षेत्र का है। यहां आरती (28), पत्नी अर्जुन चंदेल ने 23 सितंबर को कथित तौर पर जहर खा लिया था।

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान आरती की मौत हो गई।

उसके पिता के मुताबिक, आरती की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और उसकी तीन बेटियां हैं। उसके पति सिविल लाइन का काम करते हैं।

परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरती ने जहर खा लिया।

हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

घर में अकेले थे, कमरे में फंदे पर मिले
तीसरी घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की है। यहां राजू (45), पुत्र मुन्नालाल ठाकुर ने सोमवार को घर के कमरे में फांसी लगा ली।

परिवार के मुताबिक, घटना के समय राजू घर पर अकेले थे। वह गाय को देखने के लिए घर आए थे और इसके बाद कमरे में चले गए।

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर मिले।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। राजू के परिवार में दो बेटे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीनों मामलों में पुलिस कर रही जांच
तीनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि घटनाओं के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

less than a minute ago
AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी
Top News

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

11 minutes ago
जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप
Top News

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

18 minutes ago
एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

20 minutes ago
गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक
Top News

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

40 minutes ago
खेल में ठगी
Top News

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

about 1 hour ago
बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस
Top News

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

about 17 hours ago
शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

about 18 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

about 18 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

about 18 hours ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

about 18 hours ago
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

about 18 hours ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

about 18 hours ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

about 19 hours ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

about 19 hours ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

about 19 hours ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

about 19 hours ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 19 hours ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 19 hours ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!