एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत: पति ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; मां-बेटी की इलाज के दौरान गई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विनोद पिल्लई, उनकी 45 वर्षीय पत्नी सिर्जा पिल्लई और 19 वर्षीय बेटी पूर्णिमा पिल्लई के रूप में हुई है। तीनों घर में बेहोशी की हालत में मिले थे।
सामूहिक आत्महत्या की आशंका
पुलिस को शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या की आशंका है और मामले की जांच की जा रही है। विनोद की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।
वहीं सिर्जा और पूर्णिमा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया।
सुसाइड नोट में आर्थिक संकट का जिक्र
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि इसमें आर्थिक परेशानियों का जिक्र करते हुए किसी अन्य व्यक्ति को मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराने की बात लिखी गई है।
कर्ज के बोझ से परेशान था परिवार
जांच में सामने आया है कि परिवार कर्ज के बोझ से परेशान था। आर्थिक परेशानियों के चलते करीब तीन साल पहले उन्होंने नेहरू नगर स्थित अपना घर बेच दिया था और इसके बाद मोरवाड़ी में किराए के कमरे में रहने लगे थे।
पत्नी के काम पर नहीं पहुंचने से हुआ खुलासा
घटना का पता तब चला जब सिर्जा अपने काम पर नहीं पहुंचीं। वह एक स्कूल में को-ऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थीं। सहकर्मियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद रिश्तेदारों को सूचना दी गई। रिश्तेदार घर पहुंचे तो तीनों अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस और चिकित्सा सहायता बुलाई गई।
कमरे से मिला केमिकल का कंटेनर
संत तुकाराम नगर पुलिस को घटनास्थल से एक रसायन का कंटेनर भी मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इसे कहां से खरीदा गया और तीनों की मौत में इसकी क्या भूमिका रही।
मौत का सटीक कारण मेडिकल और फॉरेंसिक जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिवार की आर्थिक स्थिति, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!