खबर
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए: पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अक्टूबर 2026, 4:02 pm
शेयर करें:
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टे में लाखों रुपए गंवाने के बाद एक युवक खुद सट्टा संचालित करने लगा। क्राइम ब्रांच ने महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7 करोड़ रुपए के सट्टे के हिसाब-किताब वाले रजिस्टर, एक लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और 7 हजार रुपए जब्त किए गए।

एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा। यहां ऑनलाइन सट्टा और कैसीनो संचालित करने वाले यश शुक्ला (23) निवासी ललितपुर (उत्तर प्रदेश), आकाश जिंदल (27) निवासी नीमच और गौरव यादव (23) निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

मौके से पुलिस ने एक लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, छह एटीएम कार्ड, दो बैंक चेकबुक और 7 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। रजिस्टरों में दर्ज करीब 7 करोड़ रुपए के हिसाब और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपलब्ध जानकारी की जांच की जा रही है।

आरोपी पावडर ड्रीम्स डॉट सहित अन्य साइट के माध्यम से सट्टा और कैसीनो संचालित कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी गौरव यादव 12वीं तक पढ़ा है और मोटर बाइंडिंग का काम करता है।

पूछताछ में सामने आया कि वह क्रिकेट और कैसीनो सट्टे में लाखों रुपए गंवा चुका था। इसके बाद उसने खुद सट्टा संचालित करने की योजना बनाई। इंदौर आकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का सेटअप तैयार किया और जिन लोगों के संपर्क में रहकर पहले सट्टा लगाता था, उन्हीं के जरिये अपना नेटवर्क बढ़ाने लगा।

यश और आकाश बीकॉम तक शिक्षित हैं और मंडी में आढ़त का काम करते हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि सट्टेबाजी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं तथा इसके जरिये कितना वित्तीय लेन-देन हुआ।

तीनों आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 3/4, भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(1) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

2 minutes ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

5 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

8 minutes ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

11 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

15 minutes ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

17 minutes ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

22 minutes ago
गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

30 minutes ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

40 minutes ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

42 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

about 1 hour ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

about 1 hour ago
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

about 1 hour ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

about 1 hour ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

about 1 hour ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

about 1 hour ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!